• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान नेता की पहचान के लिए ‘छोटे चौधरी’ की ‘टिकैत’ से नहीं बनी जुगलबंदी

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
Chaudhary Ajit Singh

Chaudhary Ajit Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चौधरी अजित सिंह की गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में होती थी। बड़े जाट नेताओं में गिने जाने वाले अजित सिंह की पहचान किसान नेता के तौर पर थी। ’किसान नेता’ की पहचान के लिए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से उनकी सियासी अदावत रही। एक-दो बार मिलने के बाद भी दोनों नेताओं की कभी जुगलबंदी नहीं बन पाई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की मांगों को भारतीय किसान यूनियन और रालोद नेता लगातार उठाते रहे। भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने तो किसानों के मामलों को लेकर लंबे आंदोलन चलाए। मुजफ्फरनगर का करमू खेड़ी आंदोलन, मेरठ के कमिश्नरी पार्क पर भाकियू का धरना ऐतिहासिक आंदोलनों में शुमार है। अजित सिंह के पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पहचान दिग्गज किसान नेता के रूप में रही। उनकी किसान नेता की छवि को अपनाने के लिए रालोद मुखिया लगातार किसानों की मांग को उठाते रहे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इसी ’किसान नेता’ की पहचान के लिए छोटे चौधरी की हमेशा महेंद्र सिंह टिकैत से सियासी अदावत रही। वैसे दोनों नेताओं ने एकबार भारतीय किसान कामगार पार्टी का गठन करके चुनाव भी लड़ा, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का आपस में मोहभंग हो गया। 1998 में बागपत से चुनावी हार के लिए अजित सिंह ने टिकैत को ही जिम्मेदार माना था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

अजित को मंच पर नहीं चढ़ने दिया था

अपने आंदोलन में महेंद्र सिंह टिकैत ने राजनेताओं को अपने मंच पर नहीं चढ़ने दिया। एकबार टिकैत ने अजित सिंह और उनकी माता गायत्री देवी को भी हाथ जोड़कर मंच पर नहीं चढ़ने दिया था। इसके बाद से दोनों नेताओं में सियासी जुगलबंदी नहीं बन पाई।

2014 में राकेश टिकैत ने रालोद से लड़ा चुनाव

2014 के लोकसभा चुनाव में रालोद ने टिकैत परिवार से खटास दूर करने की कोशिश की। अमरोहा लोकसभा सीट से रालोद के टिकट पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को चुनाव लड़ाया। हालांकि राकेश टिकैत को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा।

CM योगी के गण में छाया ‘भगवा’, जानें जिला पंचायत की कितनी सीटें जीती

किसान आंदोलन से फिर मंच पर आए

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन से भाकियू और रालोद नेता फिर से एक मंच पर आए। मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत के मंच पर भाकियू नेता नरेश टिकैत और रालोद नेता जयंत चौधरी एकसाथ पहुंचे और आपसी गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की। नरेश टिकैत ने तो मंच से कहा कि अजित सिंह को 2019 का लोकसभा चुनाव हराकर बहुत बड़ी गलती कर दी।

Tags: rld leader ajit singh dies
Previous Post

CM योगी के गण में छाया ‘भगवा’, जानें जिला पंचायत की कितनी सीटें जीती

Next Post

यूपी में आरक्षित सीटों पर जीते निर्दलीय उम्मीदवार बसपा के : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
Mayawati

यूपी में आरक्षित सीटों पर जीते निर्दलीय उम्मीदवार बसपा के : मायावती

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
tiger

बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन से था लापता

21/03/2024
Amazon India

सेल और बिग बिलियन डेज सेल के बीच अमेजन और फ्लिपकार्ट को लगा झटका

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version