• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली को मिली 730 MT ऑक्सीज़न, केजरीवाल बोले- कई लोगों की बचेगी जान

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन को लेकर जबरदस्त सियासत देखने को मिल रही है। इस एक मुद्दे पर दिल्ली सरकार और केंद्र को कोर्ट से फटकार पड़ी है। दोनों पर ही लापरवाही बरतने और समय रहते कोई समाधान ना ढूंढने के आरोप लगे हैं। अब कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा भी बढ़ाया गया है और बुधवार को पहली बार 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भी दी गई है।

खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि केंद्र की तरफ से पहली बार उन्हें 730 MT ऑक्सीजन भेजी गई है। इस बात के लिए उन्होंने सरकार और कोर्ट का शुक्रिया भी अदा किया है। लेकिन सीएम की तरफ से इस बात पर भी जोर दिया गया है कि उन्हें दिल्ली के लिए रोज 700 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए। सिर्फ एक दिन इतनी ऑक्सीजन मिलने से इस संकट को दूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र की तरफ से दिल्ली को अब लगातार 700 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी।

केजरीवाल की तरफ से ये भी बताया गया है कि अब तमाम अस्पतालों को बेड बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उनके मुताबिक क्योंकि पहले अस्पतालों के पास पर्याप्त ऑक्सजीन नहीं था, ऐसे मे वहां पर ज्यादा बेड नहीं बढ़ाए जा सकते थे। लेकिन अब जब दिल्ली को मांग के मुताबिक ऑक्सीजन मिला है, ऐसे में अस्पतालों को भी बेड बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीएम ने उम्मीद जताई है कि ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ने से अब दिल्ली में कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी और इस कोरोना संकट से प्रभावी अंदाज में लड़ा जा सकेगा।

तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का निधन, CM योगी ने जताया दुख

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन का महासंकट देखने को मिला है। सरकार ने तो ये मुद्दा लगातार उठाया ही है, इसके अलावा तमाम बड़े अस्पतालों ने भी बताया है कि उनके पास कुछ ही घंटों का ऑक्सीजन स्टॉक रह जाता है। कम ऑक्सीजन की वजह से दिल्ली में कई मरीज अपना दम तोड़ चुके हैं।

कोर्ट ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है और केंद्र से दिल्ली को तुरंत ऑक्सीजन देने के आदेश दिए हैं। अब उस फटकार का जमीन पर असर दिखने लगा है। दिल्ली को उसकी डिमांड अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। ऐसे में अब कब तक इस बिगड़ी हुई ही स्थिति को कंट्रोल में लाया जाता है, इस पर सभी की नजर रहने वाली है।

यूपी में दिखा ‘टेस्ट, ट्रीट और ट्रेस’ का असर, कम हुई कोरोना की रफ्तार

दिल्ली के कोरोना मीटर की बात करें तो 24 घंटे में राज्य में 20960 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 311 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। राज्य में बीते कुछ दिनों से मामले कम होते दिखे हैं, संक्रमण दर भी 30 प्रतिशत से नीचे आया है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरा रहे हैं। दिल्ली में लगातार 300 से ज्यादा लोग अपना दम तोड़ रहे हैं। अब बढ़ती मौत का जिम्मेदार सिर्फ कोरोना को नहीं माना जा रहा है, बल्कि विफल स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

Tags: Arvind Kejriwallack of oxygen in delhioxygen supply in delhi
Previous Post

तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का निधन, CM योगी ने जताया दुख

Next Post

होम्योपैथिक कफ सिरप में शराब मिलाकर पीने से एक ही परिवार के सात युवकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Next Post
Poisonous Liquor

होम्योपैथिक कफ सिरप में शराब मिलाकर पीने से एक ही परिवार के सात युवकों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार के अथक प्रयास से बीमारू से स्वस्थ प्रदेश बना यूपी

28/09/2024
Aadhaar Card

Aadhaar Card में लगी फोटो आपको नहीं है पसंद, तो अपनाएं ये आसान सा तरीका

19/11/2021
Rakesh Sachan

योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को एक साल की सजा के बाद मिली जमानत

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version