• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JDU के वरिष्ठ नेता तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, CM नीतीश ने व्यक्त किया शोक

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Senior JDU leader Tanvir Akhtar

Senior JDU leader Tanvir Akhtar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जदयू के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद तनवीर अख्तर की आज कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वे कुछ दिनों से पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

तनवीर अख्तर जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के इंचार्ज थे। MLC तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। इनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के घर हमला, गोली लगने से मासूम की मौत

तनवीर अख्तर गया जिला के रहने वाले थे। पहले वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। कांग्रेस से ही 2016 में एमएलसी चुने गए थे। मार्च 2018 में जब अशोक चौधरी कांग्रेस छोड़ जदयू में शामिल हुए थे, तो उनमें से एक एमएलसी तनवीर अख्तर भी थे। वे JNU छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा बिहार कांग्रेस के महामंत्री और उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके थे।

MLC तनवीर अख्तर के निधन की खबर से सियासी गलियारे शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि तनवीर अख्तर कुशल राजनेता और मिलनसार व्यक्ति थे। लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय भी थे।

नोएडा में आज से शुरू हुआ ऑक्सीजन सेंटर, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने कहा कि तनवीर अख्तर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Tags: bihar newsCM Nitish kumarSenior JDU leader Tanvir Akhtar
Previous Post

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के घर हमला, गोली लगने से मासूम की मौत

Next Post

वैवाहिक समारोह के दौरान जहरखुरनी का शिकार हुई महिलाएं, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
Next Post
jaharjhurani

वैवाहिक समारोह के दौरान जहरखुरनी का शिकार हुई महिलाएं, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय स्व बिमला देवी शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

18/10/2024
murder

महिला की धारदार हथियार से हत्या

26/04/2022
कपिल देव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version