• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में अब तक लगाई जा चुकी कुल 1,35,87,179 वैक्सीन की डोज : सहगल

Writer D by Writer D
08/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, स्वास्थ्य
0
navneet sehgal

navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। पिछले 24 घंटें में प्रदेश में संक्रमण के 26,847 नए मामले आये हैं। वहीं एक दिन में 34,731 कोविड मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को यहां बताया कि उप्र में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 2,45,736 है, जो 01 मई के कुल एक्टिव केस 3,01,833 से 60,000 कम है। विगत 24 घण्टे में प्रदेश में 2,23,155 कोविड-19 के टेस्ट किये गये हैं तथा अब तक 4,27,24,205 कोविड-19 के टेस्ट किये जा चुके हैं। जनपदों से आज लगभग 84,000 सैम्पल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गये हैं।

प्रदेश में अब तक दी जा चुकी वैक्सीन की 1,35,87,179 डोज

श्री सहगल ने बताया कि 1,93,426 कोविड मरीज होम आइसोलेशन में हैं तथा 8,759 कोविड मरीज निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,44,35,246 घरों के 16,60,02,220 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है।

अब तक 1,08,55,900 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 27,31,279 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,35,87,179 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष वाले लोगों को कल 15,966 तथा अब तक 1,01,923 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

एक लाख बेड की क्षमता से लैस होंगे यूपी के L 02 व L 03 अस्पताल

उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अब वैक्सीनेशन सभी आयु वर्गों के लिए आॅनलाइन पंजीकरण आवश्यक कर दिया गया है। सोमवार से प्रदेश के सभी 18 नगर निगमों तथा गौतमबुद्धनगर में भी 18-44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने मुरादाबाद तथा बरेली जनपदों का किया भ्रमण

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुरादाबाद तथा बरेली जनपदों का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मुरादाबाद में इन्ट्रीग्रेटेड कण्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर का निरीक्षण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कोविड के सम्बंध में जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। प्रदेश में चलाये जा रहे सर्विलांस के कार्य को स्वयं देखने के लिए वह मुरादाबाद के गांव में भी गये।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।  उन्होंने बताया कि सर्विलान्स के माध्यम से घर घर जा कर लोगों से कोविड के लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। सर्विलान्स के माध्यम से अब तक 16.60 करोड़ लोगों तक पहुच कर उनका हाल-चाल जाना गया है। उन्होंने बताया कि सर्विलान्स के साथ-साथ 97 हजार राजस्व गावों में लोगों से सम्पर्क करते हुए कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनका कोविड टेस्ट तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। गांव में निगरानी समिति के द्वारा गांव में रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। कोविड लक्षण मिलने वाले लोगों की आरआरटी टीम द्वारा एन्टीजन कोविड टेस्ट किया जा रहा है। कल 48,63,298 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जिनमें 68,900 लोगों में कोविड के लक्षण पाये गये। इन सभी लोगों के कोविड टेस्ट कराने पर 1210 लोग कोविड संक्रमित पाये गये।

एक सप्ताह में कुल एक्टिव केसों में 60 हजार की आई कमी

उन्होंने बताया कि एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति के कारण एक सप्ताह में कुल एक्टिव केसों में 60 हजार की कमी आई है, जो प्रदेश के लिए उत्साहवर्द्धन है। इसके साथ-साथ प्रदेश के 24 घण्टे के कोविड मामलों में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या अधिक चल रही है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर के टेस्ट अधिक से अधिक किये जा रहे हैं।

टाटानगर प्लांट से 16 कंटेनरों में 126 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लखनऊ पहुंची

आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या और बढ़ाने के लिए 14 नई मशीने भी क्रय की गयी हैं। इसके साथ-साथ जनपदों द्वारा भेजे जाने वाले आरटीपीसीआर के सैम्पलों के लक्ष्य को भी बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक टेस्ट करते हुए कोविड संक्रमित लोगों को पहचान कर उनका इलाज किया जा रहा है।

Tags: corona cases in upcorona in UPCorona testing in UPcorona update lucknowcorona update today lucknowCorona Update Uttar Pradeshcorona vaccination in upCOVID-19Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup news
Previous Post

एक लाख बेड की क्षमता से लैस होंगे यूपी के L 02 व L 03 अस्पताल

Next Post

स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में 30 की मौत, 50 से अधिक घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
explosion

स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में 30 की मौत, 50 से अधिक घायल

यह भी पढ़ें

AK Sharma

मऊ में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं, एके शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

15/03/2024
test cricket

India Vs England : इंग्लैंड ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी

02/09/2021
Partner

ये संकेत बताते हैं कि पार्टनर अब नहीं करता आपकी कद्र

08/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version