Main Sliderखेल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाडियों की 35 फीसदी सैलरी काटी

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से क्रिकेट पर भी काफी ज्यादा पड़ रहा है। इसके चलते कई सीरीज स्थगित हो चुकी हैं और कुछ को रद्द करना पड़ा है जिसकी वजह से दुनिया के हर क्रिकेट बोर्ड को जबर्दस्त आर्थिक नुकसान हो रहा है। बता दे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी आर्थिक संकट में घिरता दिख रहा है, यही वजह है कि अब वो अपने खिलाड़ियों की सैलरी (Sri Lanka Team Pay Cut) में जबर्दस्त कटौती करने वाला है।

आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही वहां का क्रिकेट बोर्ड नया कॉन्ट्रैक्ट घोषित करने वाला है जिसमें कई नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। हालांकि इस कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों की सैलरी में भारी कटौती होगी। खबरों के मुताबिक खिलाड़ियों के वेतन में 35 फीसदी कटौती हो सकती है।

जाने अगर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मैच ड्रा हुआ तो क्या होगा

बता दें श्रीलंका क्रिकेट का टॉप कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ी को लगभग 95 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। लेकिन कटौती के बाद इन खिलाड़ियों को लगभग 73 लाख रुपये मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिर ग्रेड 2 के खिलाड़ियों को 58 लाख रुपये और ग्रेड 3 के खिलाड़ियों को 44 लाख रुपये सालाना मिलेंगे।

 

Related Articles

Back to top button