• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल चार्जर मांगने पर ससुरालियों ने गर्भवती बहू को पीटा, केस दर्ज

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Slap
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। मोबाइल चार्ज करने के लिए ससुर से चार्जर मांगने पर ससुरालियों ने गर्भवती बहू को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति समेत परिवार के पांच लोगों पर उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

थाना तुलसीपुर में नई बाजार चौक निवासीनी समीक्षा कसौधन को उसके ससुराल के लोगों ने जमकर पीट दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घर में हंगामा देखकर पड़ोसियों  की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

विवाहिता ने थाना तुलसीपुर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मोबाइल चार्ज करने के लिए रविवार रात्रि वह अपने ससुर से चार्जर मांगा, जिस पर ससुर ने कहा कि अपने बाप के यहां से चार्जर लाई थी ।

शिशु गृह व संप्रेक्षण गृह में कोरोना फैलने पर आयोग ने मांगा डीएम से जवाब

इसी पर उसने कहा कि उसके पिता की जितनी क्षमता थी उससे अधिक दहेज दिया है। इसी बात को लेकर बहस होने लगी। इससे नाराज होकर सुनील ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा। पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच सकी है।

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके ससुर शत्रुघ्न लाल, पति सुनील कुमार, सास कमला देवी, देवर सर्वेशचंद तथा ननद सीमा कसौधन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कर पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

राम गांव में करंट लगने से हुई जनहानि पर सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त

बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व ही समीक्षा की शादी सुनील से हुई थी। घटना में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई है। विवाहिता का मायका नेपाल में है। भारत और नेपाल सीमा बंद होने के चलते पीड़ित महिला गैसड़ी में अपने एक रिस्तेदार के यहां रुकी हुई है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

एक दिन पूर्व चोरी हुआ बच्चा बरामद, अपहरणकर्ताओं की तलाश में

Next Post

वृद्धा की जमीन पर पटककर हत्या, पुत्र व उसकी पत्नी पर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
murder

वृद्धा की जमीन पर पटककर हत्या, पुत्र व उसकी पत्नी पर आरोप

यह भी पढ़ें

फीचर अपग्रेड! अब क्रूज कंट्रोल के साथ आएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, OTA अपडेट के बाद हुआ और स्मार्ट

अब क्रूज कंट्रोल के साथ आएगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, हुआ और स्मार्ट

08/01/2026
राम मंदिर

राम मंदिर पर पाकिस्तान के बयान पर भारत का जवाब- हमारे मामलों में दखल न दें

06/08/2020
Bird Flu

23 हजार से अधिक पक्षियों को किया जाएगा दफन, ये है बड़ी वजह

18/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version