• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी हुआ धड़ाम

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह से ही चला आ रहा तेजी का सिलसिला आज थम गया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार कमजोरी का प्रदर्शन करते हुए गिरावट के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 435.96 अंक की गिरावट के साथ 49066.45 अंक के स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 152.65 अंक का गोता लगाकर 14789.70 अंक के स्तर से अपने आज के कारोबार की शुरुआत की।

घरेलू शेयर बाजार में आज आई कमजोरी की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में आई गिरावट को माना जा रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के दबाव ने भारतीय शेयर बाजार पर जबरदस्त असर डाला है। एशियाई शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई इंडेक्स 806 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है, तो चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 16 अंक की गिरावट के साथ 3411 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग कर रहा है। इसी तरह हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 577 अंक नीचे है, तो कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 42 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया का ऑर्डनरीज इंडेक्स भी 99 अंक टूटकर काम कर रहा है। इसके पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊ जोंस में 0.10 फीसदी की ओर नैस्डेक में 2.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में खुलेगी शराब की दुकानें

अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने 435.96 अंक का गोता लगाकर आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव तेज हो गया, जिसके कारण सेंसेक्स 514.23 अंक लुढ़क कर 48988.18 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि उसके बाद बाजार में लिवाली का जोर शुरू हुआ। इसके कारण सेंसेक्स उछल कर 49150.47 अंक के स्तर तक पहुंचा। लेकिन उसके बाद बाजार में फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे सेंसेक्स में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 357.92 अंक गिरकर 49144.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 152.65 अंक फिसल कर 14789.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। थोड़ी ही देर में बिकवाली के दबाव में निफ्टी 170.95 अंक टूटकर 14771.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद खरीदारी के बल पर निफ्टी में कुछ सुधार हुआ और ये चढ़कर 14847.80 अंक के स्तर तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद फिर मुनाफावसूली के चक्कर में तेज हुई बिकवाली के कारण निफ्टी में गिरावट आने लगी। खरीद बिक्री के दौर के बीच निफ्टी सुबह 10 बजे 102.25 अंक की गिरावट के साथ 14840.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उबाल, मुंबई में पेट्रोल 98 के पार

अभी तक के कारोबार में किंगफा साइंस एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर में 19 फीसदी का उछाल बना हुआ है। इसके अलावा दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया, आईओसीएल, सन फार्मा इंडस्ट्री, एनटीपीसी और बीपीसीएल के शेयर लगातार तेजी का रुख बनाए हुए हैं। वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट का रुख बना हुआ है और ये लगातार लाल निशान में बने हुए हैं।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में खुलेगी शराब की दुकानें

Next Post

सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Yashpal Chaudhary

सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल चौधरी का हार्ट अटैक से निधन

यह भी पढ़ें

Suicide

जीजा की फटकार से आहत होकर छात्रा ने लगे फांसी, पुलिस ने किया खुलासा

17/07/2021
Sukesh Chandrasekhar

‘मनीष सिसोदिया से जुड़े नंबर से परिवार को मिली धमकी’, महाठग का एक और लेटर

28/11/2022

करणी माता के दर्शन कर लौट रहे 12 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, छह घायल

31/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version