Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहाथरस

शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, महिला समेत तीन संचालक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में हाथरस के सिकन्द्राराऊ क्षेत्र से पुलिस ने अवैध रुप से शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसका संचालन करने वाली महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्त ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकन्द्रराऊ पुलिस ने सूचना के आधार पर मंगलवार को चेकिंग के दौरान ग्राम राजापुर में अवैध रुप से शराब बनाने की फैक्ट्री का संचालन करने वाले तीन लोगों विष्णु ,अनिरूद्ध के अलावा उनकी साथी एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे एवं निशादेही से 1220 क्वार्टर नकली शराब, 1300 खाली क्वार्टर बाॅटल, 100 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 50 लीटर बनी हुई अपमिश्रित शराब, पांच लीटर केरेमल, 01 बंडल नकली क्यूआर कोड 910, ढक्कन सील करने वाली पैकिंग मशीन, शराब बनाने के अन्य उपकरण और ट्रैक्टर आदि बरामद किया गया।

इस संबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button