• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजा ने इजरायल पर दागे 1500 रॉकेट, मरने वालों की संख्या 43 हुई

Writer D by Writer D
13/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
Gaza fired 1500 rockets

Gaza fired 1500 rockets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इजरायल-फलस्तीन संघर्ष के बाद हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इजरायल ने फलस्तीन के कई शहरों पर हमले किए, वहीं चरमपंथी हमास ने गाजा पट्टी से एक हजार से अधिक राकेट इजरायल पर दागे, जिसके बाद इजरायल ने अपने युद्धक विमानों को युद्ध में उतार दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इजरायल ने हमास नेताओं के कार्यालय, घरों पर हमला कर कई नेताओं को मारने का दावा किया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। इनमें 13 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। तीन सौ लोग घायल भी हुए हैं। इजरायल ने भी अपने यहां छह लोगों के मरने की पुष्टि की है।

देश में कोरोना के 3.62 लाख से ज्यादा नए मामले, 3.52 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जिस बिल्डिंग पर राकेट दागे हैं, उनमें तेरह बच्चों की मौत हुई है। इजरायल ने कहा है कि वह आबादी पर राकेट नहीं दाग रहा है।

हमास के गाजा मिलिट्री चीफ समेत कई कमांडरों को मारने का दावा 

इजरायल के हवाई हमले में उग्रवादी संगठन हमास के गाजा सिटी कमांडर समेत कई कमांडरों को मार गिराने का दावा किया गया है। वहीं हमास ने गाजा सिटी कमांडर के मरने की पुष्टि की है। हमले में मारा जाने वाला बसम ईसा हमास का अब तक का सबसे बड़ा अधिकारी था। दो दिन से गाजा में जारी लड़ाई में ईसा दूसरे कई साथियों के साथ मारा गया है।

इससे पहले इजरायल की आंतरिक खुफिया एजेंसी ने कहा था कि इजरायल के हवाई हमलों में ईसा और हमास के दूसरे उग्रवादी मारे गए हैं। गाजा पट्टी में ईसा और दूसरे कमांडरों को अलग-अलग जगहों का जिम्मा दिया गया था।

मरीजों से लूट इन 3 प्राइवेट हॉस्पिटलों को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

इजरायली हवाई हमले के जवाब में हमास ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था और एक के बाद एक 130 रॉकेट तेलअवीव और अन्‍य आबादी वाले इलाकों की ओर दागे थे। इस हमले की चपेट में आने से एक भारतीय नर्स की मौत हो गई। इससे पहले इजरायल ने मंगलवार को गाजा पर हवाई हमले कर दो बहुमंजिला इमारतों को निशाना बनाया। इनमें हनादी टॉवर भी शामिल है।

फलस्तीन के रॉकेटों को हवा में नष्ट कर रहा ‘आयरन डोम’

गाजा पट्टी में इजरायल की ओर 1050 से अधिक रॉकेट और मोर्टार दागे गए। वहीं, फिलिस्तीन ने भी रॉकेट दागे लेकिन इजराइल के ‘आयरन डोम’ एयर डिफेंस सिस्टम ने 90 प्रतिशत मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। आयरन डोम को दुनिया का बेस्ट एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम कहा जाता है। इसे इजराइल की फर्मों राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स और इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित किया गया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका से वित्तीय और तकनीकी सहायता भी ली गई है। हाई टेक्नोलॉजी से लैस आयरन डोम एक छोटी दूरी का एयर डिफएंस सिस्टम हैं जिससे रॉकेट, मोर्टार को हवा में ही नष्ट किया जा सकता है।

Tags: crime newsGaza fired 1500 rocketsinternational Newsisrael news
Previous Post

देश में कोरोना के 3.62 लाख से ज्यादा नए मामले, 3.52 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

Next Post

BRD व RMRC के बाद अब AIIMS में भी शुरू होगी RTPCR की जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
CM Yogi
Main Slider

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

22/06/2026
A massive fire broke out at a coaching centre in Lucknow.
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड में 14 की मौत, CM योगी ने रद्द किया दौरा

22/06/2026
Next Post
RT-PCR test

BRD व RMRC के बाद अब AIIMS में भी शुरू होगी RTPCR की जांच

यह भी पढ़ें

Deputy Speaker S.L. Dharmagowda

रेलवे ट्रैक पर मिला डिप्टी स्पीकर का शव, सदन में कुछ दिन पहले हुई थी धक्का-मुक्की

29/12/2020
cm dhami

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

04/05/2026
Kali

क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए!, फिल्म काली की निर्माता को अयोध्या के महंत ने दी धमकी

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version