Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

बांदा जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर एक अच्छी सूचना है। ईद से एक दिन पहले ही मुख्तार अंसारी को कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वह अब इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से मुक्त है।

उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी करीब 50 आपराधिक केस में नामजद मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने कोरोना वायरस से संक्रमण को शिकस्त दे दी है। जिला जेल प्रशासन को गुरुवार को मिली मुख्तार अंसारी की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट में उनका टेस्ट निगेटिव आया है।

बीते दिनों चिकित्सीय परीक्षण में भी कोरोना को लेकर सब सामान्य था, लेकिन ब्लड शुगर लेवल बढ़ा था। लखनऊ से डीजी जेल आनंद कुमार लगातार बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की निगरानी में लगे रहते हैं।

इफ्तार पर बैठे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बेटों की मौत

इसी बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी मऊ, आजमगढ़ और पंजाब में चल रहे केसों की भी सुनवाई चलती है। मुख्तार को बीती आठ अप्रैल को पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा जेल की बैरक नम्बर 15 में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से मुख्तार की गहन निगरानी होती है।

Related Articles

Back to top button