Main Sliderमनोरंजन

फिल्म ‘राधे’ रिलीज होने के बाद भी नहीं देख पा रहे लोग

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) “राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई” (Radhe: Your most wanted Bhai) आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। ZEE 5 पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है।

बता दे ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT प्लैटफॉर्म पर भी रिलीज़ हुई है। ऐसे में फिल्म रिलीज होते ही सलमान के फैंस ने धड़ाधड़ स्ट्रीम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद भारी भीड़ को ZEE 5 का सर्वर सभांल नहीं पाया और सर्वर क्रैश हो गया। यह फिल्म पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से रिलीज टल गई। इस साल भी यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन है तो सलमान खान ने अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा भी लेना पड़ा ।

अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते पर तोडी चुप्पी

देश में ईद कल यानी शुक्रवार को मनाएगी जाएगी लेकिन फिल्म आज ही यानी 13 मई 2021 को रिलीज हुई। फिल्म आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी गई। लोगों की की शिकायत है कि पैसे देकर भी वो फिल्म नहीं देख पा रहे हैं। साथ ही लोग Zee5 पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button