Main Sliderराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश में कोरोना के 3.43 लाख से ज्यादा नए मामले, 3.44 लाख मरीज रोगमुक्त

देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख,43 हजार,144 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से चार हजार लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3 लाख,44 हजार,776 मरीज स्वस्थ भी हुए है।

शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़,40 लाख,46 हजार,809 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख,62 हजार,317 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख,04 हजार,893 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़ ,79 हजार ,599 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

एक नहीं, दो नहीं… 28 वहशियों ने युवती से किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। इससे रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 83.50 प्रतिशत हो गया है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 13 मई को 18 लाख,75 हजार,515 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 31 करोड़,13 लाख,24 हजार ,100 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button