• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मलेरकोटला बना पंजाब का 23वां जिला, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की घोषणा

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, पंजाब
0
Captain Amarinder Singh

Captain Amarinder Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मलेरकोटला को राज्य का 23वां नया जिला घोषित करते हुये मलेरकोटला ऐतिहासिक शहर के लिये अनेक विकास परियाेजनाओं की आज घोषणा की।

कैप्टन सिंह ने ये घोषणाएं राज्य में कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर ईद को लेकर वर्चुअल तरीके से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह भाग लेने के दौरान कीं। उन्होंने देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को लेकर इस अवसर पर कहा कि हाल के तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में साम्प्रदायिक ताकतों की हार से इसे मजबूती मिली है। मलेरकोटला के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुये उन्होंने कहा कि लम्बे समय से यहां के लोगों की इसे जिला बनाने की मांग थी जो आज पूरी हो रही है। मलेरकोटला के जिला बनने से यहां के निवासियों को अपनी प्रशासनिक सम्बंधी मुश्किलें हल करने में आसानी होगी।

जज ऐसे आदेश न दें जो न्याय तंत्र में बाधक हो : इलाहाबाद हाईकोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरूआत में मलेरकोटला और अहमदगढ़ उपमंडल और अमरगढ़ उप तहसील को नये मलेरकोटला जिले में शामिल किया जाएगा तथा गांवों को इसके अंतर्गत लाने की प्रक्रिया जनगणना अभियान की समाप्ति के बाद शुरू होगी। उन्होंने संगरूर जिला उपायुक्त को मलेरकोटला जिले के प्रशासनिक कार्यों की तत्काल शुरूआत के लिये कोई उपयुक्त भवन तलाशने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये जिले के लिये जल्द ही उपायुक्त की नियुक्ति की जाएगी।

कैप्टन सिंह ने इस मौके पर मलेरकोटला जिले के लिये 500 करोड़ रूपये की लागत से नवाब शेर मोहम्मद खान के नाम से राजकीय मैडीकल कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इसके लिये रायकोट मार्ग पर 25 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। इससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। कॉलेज के लिये 50 करोड़ रूपये की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने इसके अलावा स्थानीय लड़कियों को बेहतर उच्च शिक्षा मुहैया कराने हेतु एक सरकारी कॉलेज स्थापित करने, दस करोड़ रूपये की लागत से नये बस स्टेंड का निर्माण करने तथा महिला थाना स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने मलेरकोटला शहर के विकास के लिये शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत छह करोड़ रूपये देने की भी घोषणा की।

ब्लैक फंगस से किसी को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं : डॉ. एनबी सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलेरकोटला की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिये उन्होंने स्थानीय मुबारक मंजिल किले के संरक्षण एवं पुनरोद्धार हेतु ब्रिटेन की आगा खान फाउंडेशन को पत्र लिखा है। इस किले में मलेरकोटला के अंतिम शासक नबाव इफ्तिखार अली खान की पत्नी मुनव्वर उल निसा रहा करती थीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस किले का अधिग्रहण किया था और इसका संरक्षण और पुनरोद्धार मलेरकोटला के नबाव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Tags: Captain Amarinder SinghNational newsPunjab News
Previous Post

जज ऐसे आदेश न दें जो न्याय तंत्र में बाधक हो : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Next Post

यूपी में कोरोना के 15,747 नए केस, लखनऊ में 900 मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Next Post
corona in up

यूपी में कोरोना के 15,747 नए केस, लखनऊ में 900 मामले

यह भी पढ़ें

Suicide

दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

15/05/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने “सांस्कृतिक उत्सव” का किया शुभारंभ किया, कैंचीधाम में आए भक्तों को किया प्रसाद वितरण

14/01/2024
NEET PG

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट की सेकेंड काउंसलिंग की तिथि हुई जारी

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version