Main Sliderउत्तर प्रदेशएटाराजनीति

जनसंघ से दो बार विधायक रहे सियाराम का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कासगंज जिले की सोरों विधानसभा क्षेत्र में दो बार जनसंघ का ‘दीपक’ जलाने वाले विधायक रहे 90 वर्षीय सियाराम का आज शुक्रवार को निधन हो गया। इनके निधन पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर, उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

जिले के कस्बा अमापुर स्थित अंबेडकर नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता सियाराम सोरों विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। सन 1967 एवं 1969 में जब सोरों विधानसभा क्षेत्र जिला एटा की सुरक्षित सीट हुआ करती थी, तब सियाराम ने जनसंघ के टिकट पर जीत हासिल की।

इसके बाद परिसीमन के चलते जिला एटा की जलेसर विधानसभा सीट सुरक्षित हो गई और सोरो अनारक्षित, 1974 में एक बार पुन: अनारक्षित सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। इसी के साथ उनका राजनैतिक सफर यहीं थम गया।

चित्रकूट जिला जेल गोलीकांड: जेल अधीक्षक और जेलर निलंबित

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में वे लोगों की सेवा में जुटे रहे। शुक्रवार को अचानक उनका निधन हो गया, काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इनके बाद परिवार में पुत्र वधू उषा देवी अमापुर नगर पंचायत की सभासद है। परिवार में इनके अलावा और कोई भी सदस्य राजनैतिक क्षेत्र में नहीं है। पूर्व विधायक के निधन की जानकारी पर जिले के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष केपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने फोन एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मृत आत्मा को शांति एवं संतृप्त परिवार को साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button