• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल से ‘जीवनदायिनी’ लेकर गोरखपुर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Writer D by Writer D
15/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Oxygen Express reached Gorakhpur

Oxygen Express reached Gorakhpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर ही नहीं, आसपास के जिलों में ऑक्सीजन का प्रचुर इंतज़ाम सुनिश्चित कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से शुक्रवार रात रवाना ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार दोपहर गोरखपुर के नकहा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के माध्यम से गोरखपुर को दो टैंकरों से 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। इसका इस्तेमाल गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों के कोविड अस्पतालों में किया जा सकेगा।

कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में योगी सरकार का ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट मॉडल कारगर साबित हुआ है तो संक्रमितों के इलाज के लिए यूपी में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी पूरे देश मे सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायुसेना के विमानों से ऑक्सीजन टैंकर मंगवाए तो देश के अलग अलग हिस्सों से स्टील प्लांटों में उत्पादित लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए रेल मंत्रालय से अनुरोध कर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलवाईं। इससे सूबे में ऑक्सीजन का संकट दूर हुआ है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी 75 जिलों में तैनात किए नोडल अफसर

इसी क्रम में गोरखपुर के लिए पहली ऑक्सिजन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे गोरखपुर के नकहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार रात में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से रवाना होकर महज 12 घण्टे में गोरखपुर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन के दोनों टैंकरों से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन अनलोड कर गीडा में स्टोर करा दिया गया है।

गोरखपुर के गीडा में स्थानीय मांग के अनुसार मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन के प्लांट पर्याप्त ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं। इस बीच ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से 40 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन आ जाने से यह सुनिश्चित हो गया है कि अब गोरखपुर व आसपास के जिलों में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी।

ब्लैक फंगस को लेकर योगी सरकार सतर्क, SGPGI में प्रशिक्षण कराने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हो रहे उत्पादन और आज एक्सप्रेस ट्रेन से मिली आपूर्ति से गोरखपुर समेत आसपास के करीब 15 जिलों में तीन दिन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध हो गया है।

गीडा में मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन में पहले 2000 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन होता था जो अब 8000 पर पहुंच चुका है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तराखंड के काशीपुर और झारखंड से होने में कभी कभी रास्ते में समय लग जाता था लेकिन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से लिक्विड मेडिकल की आपूर्ति 12 घण्टे में ही मिल गई है।

Tags: Oxygen Express reached Gorakhpuroxygen supply in upup news
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी 75 जिलों में तैनात किए नोडल अफसर

Next Post

हमें सारे भेद भूलकर, गुण-दोष को पीछे छोड़कर मिलकर काम करना : भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी “सारथी दीदी”, 24×7 मॉनिटरिंग करेगी योगी सरकार

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा का महाअभियान, 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

18/09/2026
Main Slider

निवेश से निर्यात तक, एक मंच पर दिखेगा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सामर्थ्य

18/09/2026
Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
Next Post
mohan bhagwat

हमें सारे भेद भूलकर, गुण-दोष को पीछे छोड़कर मिलकर काम करना : भागवत

यह भी पढ़ें

Makeup

ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स रखे-रखे हो गए हैं एक्‍सपायर, तो ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

19/09/2024
Feng Shui

कर्ज से निजात के लिए घर ले आएं ये चीज, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

13/06/2025
 Kalashtami

कालाष्टमी के दिन किसी को भी न कहें अपशब्द, वरना काल भैरव नाराज हो जाएंगे नाराज

01/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version