• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi reached Saharanpur

CM Yogi reached Saharanpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने सहारनपुर के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में निरीक्षण किया। वहीं सीएम योगी ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी है। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के अधिकारी वर्चुअल जुड़े हुए हैं।

उधर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की घोषणा की है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने, दवाइयों एवं ऑक्सीजन की किल्लत होने सहित कई आरोप लगाए हैं।

डीआरडीओ की दवा कोरोना से लड़ने में उम्मीद की किरण साबित होगी : राजनाथ

मीडिया को जारी बयान में अब्दुल गफूर ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले छह महीने से आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि बेरोजगारी चरम पर होने, महंगाई बढ़ने, कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने, ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारु करने, आजम खान की रिहाई कराने, किसानों का बिजली बिल माफ करने, बच्चों की स्कूल फीस माफ करने और कोरोना संक्रमण से मरने वालों के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांग की हैं।

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को सीएम योगी की बैठक में जाने से रोका गया तो वह फफक कर रो पड़ीं। जिला पंचायत के सभागार में सीएम द्वारा ली जा रही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को जाने से रोक दिया गया।

मुजफ्फरनगर में लगेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट : सीएम योगी

अधिकारियों ने बताया कि लिस्ट में उनका नाम नहीं है। यह सुनकर वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं नगर की प्रथम महिला हूं, मुझे सीएम की बैठक में शामिल न कर यह अन्याय किया जा रहा है। चेयरपर्सन सभागार के बाहर कुर्सी पर अकेले बैठी रहीं। काफी देर बाद सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने अधिकारियों से वार्ता की और तब चेयरपर्सन को अंदर बैठक में भेजा गया।

Tags: akhilesh yadavCm will come todaycm yogiCM Yogi reached Saharanpurcorona in saharanpurCorona TransitionLatest Saharanpur News in Hindiofficers are busy preparingSaharanpur Hindi Samacharsaharanpur News in HindiSamajwadi partyYogi Adityanathyogi in saharanpurकोरोना संक्रमणमेरठ न्यूजमेरठ में कोरोनामेरठ में योगी आदित्यनाथयूपी न्यूजयोगी आदित्यनाथसहारनपुर में योगीसिटी न्यूजसीएम योगीसीएम योगी दौरा
Previous Post

डीआरडीओ की दवा कोरोना से लड़ने में उम्मीद की किरण साबित होगी : राजनाथ

Next Post

‘ताउते’ का असर, मुंबई में तेज हवाओं से उखड़े पेड़, भारी बारिश की चेतावनी जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
Cyclone Midhili

‘ताउते’ का असर, मुंबई में तेज हवाओं से उखड़े पेड़, भारी बारिश की चेतावनी जारी

यह भी पढ़ें

drowning

गणेश विसर्जन के दौरान गंगा घाट पर पांच लोग डूबे, तीन की मौत

09/09/2022
salim khan

सलीम खान की इस खासियत पर फिदा हो गई थीं हेलेन

21/11/2020
panchayat chunav

पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव कल

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version