• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा लायन सफारी में कोरोना पॉज़िटिव शेरनी जेनिफर और गौरी की तबीयत बिगड़ी

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Etawah Lion Safari

Etawah Lion Safari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित लायन सफारी में कोरोना संक्रमण से जूझ रही शेरनी जेनिफर और गौरी की हालात में कोई सुधार नही हो रहा है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने दोनों शेरनी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने खाना पीना छोड़ रखा है, इसलिए सफारी प्रंबधन की ओर से बुलाये गए चिकित्सक व विशेषज्ञों की सलाह पर ग्लूकोज के अलावा सूप ही दिया जा रहा है।

वैसे तो दोनों शेरनियों की हालात काफी बिगड़ी हुई है फिर भी सफारी प्रबंधन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर, मथुरा तथा बरेली के डाक्टरों से भी सलाह मशवरा करके इनका इलाज करवा रहा है। हालांकि दोनों शेरनी की हालत स्थिर बनी हुई है। कोरोना संक्रमित शेरनी जेनिफर और गौरी पर पूरी निगरानी रखी जा रही है तथा इलाज किया जा रहा है। पिछले 10 दिन से इटावा लायन सफारी में कोरोना से संक्रमित चल रहीं शेरनी जेनिफर व गौरी को बचाने के लिए सफारी प्रशासन देश भर के विशेषज्ञों की मदद ले रहा है।

PM ने जिलाधिकारियों से कहा- अपने जिलों को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लें

शेरनी के इलाज के लिए भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली, वेटनरी विश्वविद्यालय मथुरा, भालू संरक्षण केंद्र आगरा व केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। हालांकि 10 दिन बाद भी दोनों शेरनियों ने खाना नहीं खाया है। वे केवल पानी व सूप पी रहीं हैं। उनको दवाओं के साथ ग्लूकोज की बोतलें भी चढ़ाई जा रही हैं। दोनों शेरनी का इलाज पशु अस्पताल में हो रहा है।

शेरनी जेनिफर व गौरी 30 अप्रैल को पहली बार बीमार हुईं थी। कोविड जांच कराने पर उन्हें संक्रमित पाया गया था। उनकी रिपोर्ट 7 मई को आई थी। उसके बाद से उनका लगातार इलाज किया जा रहा है। शेरनी के इलाज के लिए भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान यानी आइबीआरआइ बरेली के वैज्ञानिक डॉ करीकलन, डॉ महेंद्रम व देश के प्रसिद्ध वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ एम पावड़े से सलाह ली गई है।

तौकते तूफान का कहर, समुद्र में फंसे 8 मछुआरे, बचाव कार्य जारी 

दोनों शेरनी को बचाने के लिए पशु पालन विभाग के तीन डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं। इनमें कानपुर चिड़ियाघर के भूतपूर्व चिकित्सक डॉ आरके सिंह, कानपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ नासिर व इटावा के स्थानीय चिकित्सक डॉ रॉबिन यादव 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

सफारी के पांच कर्मचारी भी संक्रमित

सफारी में सभी कर्मचारियों का पहले ही आरटीपीसीआर टेस्ट करा दिया गया था जिनमें से पांच लोग संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें अलग कर दिया गया है। जिस अस्पताल में शेरनी का इलाज चल रहा है वहां के स्टाफ को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। दोनों शेरनी के इलाज के लिए मथुरा, बरेली, आगरा, नई दिल्ली के के विशेषज्ञों की सलाह ली गई है। अभी दोनों शेरनी की हालत स्थिर है। खाना खाना अभी शुरू नहीं किया है। जल्द ही उम्मीद है इनकी स्थिति में सुधार होगा। पिछले सप्ताह सफारी में शेरनी जेनिफर व गौरी की तबीयत बिगड़ गई थी और टेस्टिंग के बाद इन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया था। तब से दोनों ने खाना पीना छोड़ दिया था हालांकि बाद में गौरी थोड़ा मीट खाने लगी थी। इनके साथ ही सफारी में 18 शेर हैं उन सभी की टेस्टिंग कराई गई थी और राहत की बात यह है कि दो के अलावा बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त सफारी में लेपर्ड, भालू तथा हिरन हैं वह भी सुरक्षित हैं।

Tags: corona in Etawah Lion Safarietawah lion safari
Previous Post

PM ने जिलाधिकारियों से कहा- अपने जिलों को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लें

Next Post

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई का कोरोना से निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है’- अखिलेश की PDA रथ यात्रा पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का तंज

23/09/2026
Manoj Pandey
उत्तर प्रदेश

‘लोकतंत्र में कोई आखिरी चुनाव नहीं होता’, अखिलेश के बयान पर मनोज पांडेय का पलटवार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारत टैक्सी की राह पर यूपी के गांवों में दौड़ेंगी बसें, युवाओं को मिलेगा रोजगार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 18 से छह प्रतिशत पर आया किसानों के कर्ज का ब्याज

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

(अपडेट) जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी

23/09/2026
Next Post
Sanjeev Balyan's cousin dies

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई का कोरोना से निधन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

15/08/2024
monsoon rain

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, 22 से 24 सितंबर के बीच बारिश के आसार

20/09/2020
Board Exams

अब 10-12वीं बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स नहीं होंगे फेल! यह है शिक्षा मंत्रालय क्या प्लान

25/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version