Main Sliderमनोरंजन

एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बढ़ाया मदद का हाथ, करा रहीं बेड का इन्तजाम

देशभर में मानो कोरोना महामारी ने एक विकराल रूप ले लिए है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर तो मानो अपना एक नया रूप लेती जा रही है। जो थमने का नाम ही नहीं ले रही। जिसको देखते हुए देश की कई बड़ी हस्तियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। आप को बता दे अब तक बहुत से फिल्मी सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) के ट्विटर भी काफी वायरल हो रहे है।

दरअसल अमायरा दस्तूर ने अपने ट्विटर अकाउंट्स पर कई सारे लोगों के साथ अपनी चेट के स्क्रीनशॉट शेयर किए है। जिन्हें पढ़ने के बाद पता चलता है कि पिछले कुछ हफ्तों से उन्होंने लोगों की काफी मदद की है। एक्ट्रेस ने जरुरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन और उनके लिए बेड्स के इंतज़ाम करवाए है। जिसके बाद उन सभी लोगों ने अमायरा को धन्यवाद कहा।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द दिखने वाला है ढेर सारा ड्रामा

साथ ही अमायरा ने इन सभी चैट्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि – इतने सारे डीएम। इतने सारे मदद की जरूरत है। यह देखना बहुत अच्छा है कि हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं जिससे लोगों को उनकी जरूरत की मदद मिल रही है। सोशल मीडिया पर उन सभी लोगों के लिए धन्यवाद, जो उन लोगों तक पहुंचते हैं, जिनसे वे कभी नहीं मिले हैं, जो उनके अपने नहीं हैं। #StayStrong

 

Related Articles

Back to top button