Main Sliderमनोरंजन

प्रियंका ने अपने फंड्स में जुटाए 22 करोड़ रूपए, विदेश रह कर सता रही भारत की चिंता

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा। लेकिन हर दिन बढ़ता संक्रमण इस बात का संकेत देता है कि अब इस महामारी ने अपना विकराल रूप ले लिया है। जिसको देखते हुए देश के लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी भारत की हर तरह से मदद कर रही हैं। वह लोगों को महामारी के खिलाफ जागरूक भी करती रही हैं।

पिछले कई दिनों से प्रियंका कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटा रही थीं और अब उन्होंने बताया है कि वह ‘गिव इंडिया संस्था’ के साथ मिलकर करीब 22 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही हैं। इतना ही नहीं कोरोनावायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी चीजें और सुविधा पहुंचाकर भी मदद कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब हम 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं।

भारतीय शूटिंग कोच मोनाली गोरहे ने ज़िन्दगी की जंग हारी

10 वैक्सीनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए फंड का इंतजाम हो गया है। इससे 6,000 लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। साथ ही 2,500 लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा भी मिल पाएगी। ‘उन्होंने लिखा, ‘योगदान देने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी मदद का ही नतीजा है कि हम करीब 22 करोड़ रुपये फंड इकट्ठा करने में सफल हो सके।’

 

Related Articles

Back to top button