• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार की मौत, कई झुलसे

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, वाराणसी, सोनभद्र
0
Lightning

lightning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अरब सागर से उठे ताउते चक्रवात के कारण सोनभद्र जिले में पिछले चार दिनों से आकाशीय बिजली के गरज चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश अब कहर बरपाने लगी है। गुरूवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे को लेकर मृतकों के गांवों में देर तक कोहराम मचा रहा।

जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर आठ लोग झुलस गये। इसमें रेही निवासी शांति देवी (32) पत्नी जितेंद्र कुमार पाल, गीता (38) पत्नी सतेंद्र पाल, राधिका देवी (24) पत्नी हरेंद्र कुमार पाल, किरन (16) पुत्री लल्लन पाल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी लोग घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गए।

उपभोक्ताओं को सस्ती निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये सरकार कटिबद्ध : श्रीकांत

जिले के अति पिछड़े क्षेत्र बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 10 वर्षीय लक्की की मौत हो गई और पांच लोग झुलस गये। सभी एक ही परिवार के सदस्य है। झुलसे लोगों में मृत बालक की मांसुनीता, बहन नैना, लाडो और दो रिश्तेदार शामिल हैं।

इसी क्षेत्र के अहिरबुढ़वा गांव में मनकुवारी (50) पत्नी प्रेम चेरो पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव में अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे खड़े युवक रंजीत कुमार भारती (27) पुत्र राजकुमार भारती के उपर आकाशीय बिजली गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जिले के चोपन जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में भी अपरान्ह में दो सगे भाइयों नंदलाल (33) एवं मनीष (21) पर बिजली गिर गई। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोपन थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी के पास भी रमेश (20) पुत्र राज कुमार पर बिजली गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त वह महुए के पेड़ के नीचे बैठ कर पशुओं को चरा रहा था।

Tags: lightingup news
Previous Post

युवक की गोली मारकर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंककर बदमाश फरार

Next Post

आरपीएफ की सतर्कता से बची मां और मासूम बच्ची की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post

आरपीएफ की सतर्कता से बची मां और मासूम बच्ची की जान

यह भी पढ़ें

shivin narang

शिविन नारंग :’कोविड से ज्यादा इस खबर का मुझ पर असर पड़ा’

27/08/2020

सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव मिला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

25/12/2020
Leopard

आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ जाल में

29/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version