• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्भीक और सकारात्मक बनाता है योग, कोरोना काल में किस योग के क्या हैं फायदे

Desk by Desk
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फैशन/शैली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के कहर ने डर और दहशत का माहौल बना रखा है। कोरोना कल में लोगों को इस संकट से उबरने के लिए योग शिक्षक रवि शंकर पांडेय ने कहा, कि कोरोना को मात देने के लिए योग सबसे कारगर जरिया है। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आसन, प्राणायाम और अन्य योग शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को निर्भीक बनाते हैं और कोरोना को मात देने में मदद मिलती है।

मास्क और शारीरिक दूरी है जरूरी

रविशंकर ने बताया कि कोविड-19 ऐसी महामारी है, जिससे मुकाबले के लिए शारीरिक और मानसिक मजबूती बेहद जरूरी है। सबसे पहले हमें मास्क, शारीरिक दूरी, गल्व्स पहनने और अन्य कोविड-19 बचाव प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन करना होगा। इसके बाद नियमित तौर पर योगाभ्यास के जरिए शरीर की आंतरिक शक्ति को हम मजबूत बना सकते हैं जो कोरोना को निष्प्रभावी करने में कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना को मात देने का सबसे कारगर जरिया यही है कि शरीर के अंदर जो रोग प्रतिरोधक क्षमता है, उसे मजबूत बनाएं रखें।

कोरोना से जंग जीत लाखन साईकिल चलाकर गए घर, 90 प्रतिशत फेफड़े हुए थे संक्रमित

निर्भीक और सकारात्मक बनाता है योग

नकारात्मक मीडिया रिपोर्टिंग के जरिए बने डर और दहशत के माहौल में योग के लाभ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति नियमित तौर पर योगाभ्यास करता है वह निर्भीक रहता है क्योंकि उसे कहीं से भी शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी का एहसास नहीं होता। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है जो व्यक्ति में सकारात्मकता का संचार करता है। इसके अलावा योग हमें वर्तमान में जीना सिखाता है जिसकी वजह से भविष्य के संकट की चिंता नहीं होती और किसी भी रोग से उबरने में मददगार होती है। महामारी को मात देने के लिए अपने फार्मूले पर बल देते हुए रवि ने कहा कि बचाव के सारे उपाय अपनाएं और नियमित योग करें। कोरोना ही नहीं हर तरह की बीमारी से जीवन भर स्वस्थता बनी रहेगी।

किस योग के क्या है फायदे

रवि ने बताया कि षटकर्म की क्रियाएं जैसे जलनेती और कुंजल का नियमित अभ्यास शरीर से अतिरिक्त कफ की मात्रा को बाहर निकालता है। इसी तरह से शशांक आसन, गोमुखासन, श्वासन, मत्स्य क्रिड़ासन व योगनिद्रा का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करता है। योगनिद्रा का अभ्यास संकल्प शक्ति भी बढ़ाता है, जिससे बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। भुजंगासन, कंधरासन, गोमुखासन, उष्ट्रासन, पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से हमारे फेफड़े और हृदय को मजबूती मिलती है। इसके अलावा उदर श्वसन, भौंगिक श्वसन, मस्तिका, उज्जाई व नाड़ी शोधन प्राणायाम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। इससे ऑक्सीजन सेचुरेशन भी बढ़ता है।

Tags: corona virusyog for coronayogayoga protect us from black fungus
Previous Post

कोरोना से जंग जीत लाखन साईकिल चलाकर गए घर, 90 प्रतिशत फेफड़े हुए थे संक्रमित

Next Post

सीता नवमी : कन्या दान और चारधाम तीर्थ के बराबर है यह व्रत, जानें पूजा-विधि

Desk

Desk

Related Posts

Skin Tanning
फैशन/शैली

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

29/10/2026
Malai Laddu
Main Slider

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Next Post
Sita Navami

सीता नवमी : कन्या दान और चारधाम तीर्थ के बराबर है यह व्रत, जानें पूजा-विधि

यह भी पढ़ें

CES 2026 से पहले Samsung करेगा बड़ा धमाका! The First Look इवेंट में लॉन्च होगा ये फोन!

Samsung का प्री-CES धमाका! First Look इवेंट में होगा बड़ा फोन लॉन्च

05/12/2025
akhilesh yadav

भाजपा सरकार जनता पर बिजली संकट थोप रही है : अखिलेश यादव

02/05/2022
Dearness Allowances

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में की इतनी फीसदी की वृद्धि

30/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version