• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल की कीमत ने फिर लगाई आग, दिल्ली में पेट्रोल 93 के पार

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ाये गये जिससे पेट्रोल मुंबई में 100 रुपये प्रति लीटर के और करीब पहुंच गया जबकि दिल्ली तथा कोलकाता में 93 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 19 पैसे तक और डीजल की कीमत 30 पैसे तक बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 93.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.80 रुपये प्रति लीटर हो गया। गत 04 मई से अब तक 11 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि सात दिन स्थिर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.64 रुपये और डीजल 3.07 रुपये महंगा हो चुका है।

मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी शहीद

मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 99.32 रुपये, चेन्नई में 17 पैसे महंगा होकर 94.71 रुपये और कोलकाता में 19 पैसे महंगा होकर 93.11 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

डीजल की कीमत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 30 पैसे, 28 पैसे और 29 पैसे बढ़ी। एक लीटर डीजल मुंबई में 91.01 रुपये, चेन्नई में 88.62 रुपये और कोलकाता में 86.64 रुपये का बिका।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली————— 93.04—————— 83.80

मुंबई-————— 99.32—————— 91.01

चेन्नई—————-94.71-—————- 88.62

कोलकाता———— 93.11—————- 86.64

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in DelhiPetrol-dieselPetrol-diesel pricesडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी शहीद

Next Post

11 दिनों के संघर्ष के बाद गाजा पट्टी में सीजफायर, हमले में मारे गए 240 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Ceasefire in Gaza Patti

11 दिनों के संघर्ष के बाद गाजा पट्टी में सीजफायर, हमले में मारे गए 240 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Sunita Kejriwal

सीएम को जेल में मारना चाहती है केंद्र सरकार: सुनीता केजरीवाल

21/04/2024
Murder

प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

22/01/2022
CM Yogi

प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version