• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 मई से शुरू होगी OnePlus 9R की सेल, ये हैं फोन के फीचर्स

Desk by Desk
22/05/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, ख़ास खबर
0
OnePlus 9R sale will start from May 24, these are the features of the phone

OnePlus 9R sale will start from May 24, these are the features of the phone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वनप्लस ने अपने हिट स्मार्टफोन OnePlus 9R का नया वेरियंट ‘Qingyu’ लॉन्च किया है। फोन का नया वेरियंट ग्रीन कलर का है। कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया है और यूजर इसे 24 मई से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी ने मार्च 2021 में अपनी वनप्लस 9 सीरीज के साथ वनप्लस 9R को लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने वनप्लस 9R का केवल ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन पेश किया था। नया ग्रीन कलर वेरियंट फोन को एक रिफ्रेशिंग लुक दे रहा है।

नए वेरियंट के बैक पैनल पर दिया गया AG ग्लास फोन को फिंगरप्रिंट्स से बचाता है। कंपनी को उम्मीद है कि नए वेरियंट से फोन की सेल भी बढ़ेगी। नए वेरियंट में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन का ग्रीन कलर वेरियंट दो ऑप्शन- 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके 8जीबी रैम वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 33,900 रुपये)  और 12जीबी रैम वेरियंट की कीमत 3299 युआन (करीब 37,300 रुपये) है।

Google Pixel 6 जल्द देगा दस्तक, स्मार्टफोन में है फ्लैट डिस्प्ले

वनप्लस 9R के फीचर और स्पेसिफिकेशनफोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का फुल एचडी+ फ्लूइड AMOLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। पतले बेजल के साथ आने वाला यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्रफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए वनप्लस 9R में 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Oxygen OS11 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, 5G और यूएसबी टाइप-C जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsoneplusOnePlus 9Rहिंदी समाचार
Previous Post

Google Pixel 6 जल्द देगा दस्तक, स्मार्टफोन में है फ्लैट डिस्प्ले

Next Post

Xiaomi कर रहा है रेडमी नोट 8 को रीलॉन्च, अब ऐसे होंगे फीचर्स

Desk

Desk

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
Xiaomi is relaunching Redmi Note 8, now features will be like this

Xiaomi कर रहा है रेडमी नोट 8 को रीलॉन्च, अब ऐसे होंगे फीचर्स

यह भी पढ़ें

smart cities

स्मार्ट शहरों वाला यूपी बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

26/05/2022

नेपाली पीएम केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

15/08/2020
UPPSC 2024

UPPSC में 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

16/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version