Main Sliderउत्तराखंडक्राइमराष्ट्रीय

लिपुलेख मोटर मार्ग पर गर्बाधार में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घटियाबगड़ लिपुलेख मोटर मार्ग पर गर्बाधार में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बीआरओ के अंतर्गत कार्यदायी संस्था गर्ग एंड गर्ग कंपनी की ओर से लिपुलेख मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

रविवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्राला ऑटोमैटिक ड्रिल मशीन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी दरकने से रास्ते पर भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गिरा। मलबा आने से ट्राला करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्राले के साथ मलबा भी खाई में गिर गया, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए।

 BJP कार्यकर्ता का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

हादसे में देहरादून निवासी 23 वर्षीय ऑपरेटर स्टेनजिंग, नेपाल के दार्चुला निवासी 21 वर्षीय हेल्पर तारा सिंह और बुंगबुंग सिमखोला निवासी 28 वर्षीय हेल्पर भवान सिंह भंडारी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कंपनी की करीब ढाई करोड़ की ऑटोमैटिक ड्रिलिंग मशीन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button