• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदगी से जंग हार गए 1971 के युद्ध के हीरो वीर चक्र से सम्मानित मेजर पंजाब सिंह

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
major punjab singh

major punjab singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में हीरो रहे वीर चक्र हासिल करने वाले मेजर पंजाब सिंह का सोमवार देर रात 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में भर्ती थे और कोविड से जंग जीतकर ठीक हो गए थे लेकिन कुछ चिकित्सीय जटिलताओं के कारण उनकी सांसें थम गईं। पांच दिन पूर्व ही कोविड से उनके बेटे का निधन होने से परिवार पर दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी मेजर पंजाब सिंह 1986-1990 के दौरान सिख बटालियन की कमान संभाली थी। पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में वह पुंछ की लड़ाई के नायक थे। उन्होंने युद्ध के दौरान ऑपरेशन ‘कैक्टस लिली’ में हिस्सा लेकर अपनी सिख बटालियन के लिए ‘डिफेंस ऑफ पुंछ’ युद्ध सम्मान अर्जित किया।

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

उन्हें बाद में 24 दिसम्बर, 1971 को वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें 1972 के स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया था। परिवार के लिए दोहरे दुख की बात इसलिए है कि महज पांच दिन पहले उनके बड़े बेटे अनिल कुमार ने 21 मई को कोविड के कारण दम तोड़ दिया था।

पाकिस्तान से युद्ध के दौरान मेजर पंजाब सिंह पश्चिमी सेक्टर में तैनात एक कंपनी की कमान संभाल रहे थे। 3 दिसम्बर, 1971 को उनकी कंपनी पर तोपखाने और मोर्टार से फायर करके दुश्मन की दो कंपनियों ने हमला कर दिया था। मेजर पंजाब सिंह अपनी सुरक्षा के लिए खाई की आड़ में चले गए और मोर्चा संभाल लिया।

बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है ‘यास’, मचा सकता है भारी तबाही

उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनकी कमान की ओर से चलाये जा रहे सभी हथियार दुश्मन को प्रभावी ढंग से लगें। उनके प्रेरक नेतृत्व, अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से शत्रु के आक्रमण को परास्त कर दिया गया। इतना ही नहीं दुश्मन के तीन और प्रयासों को अगले दो दिनों में इसी तरह विफल कर दिया गया।

Tags: major punjab singhNational news
Previous Post

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

Next Post

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स ने लगाई 309 अंकों की छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स ने लगाई 309 अंकों की छलांग

यह भी पढ़ें

हाफ साड़ी

Fashion : पिया के मन को लुभाएगी इस तरह पहनी गई हाफ साड़ी

29/06/2021
imprisonment

सात साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 12 साल कैद की सजा

26/02/2021

IRCTC ने पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर किया लॉंच, ऐसे ले सकते है इसका आनंद

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version