• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PNB Scam: एंटीगुआ से फरार हुआ मेहुल चौकसी, भारत में उसके वकील ने की पुष्टि

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
mehul choksi

mehul choksi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएनबी घोटाले के दो आरोपितों में से एक हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी एक बार फिर अपने ठिकाने से लापता हो गया है। पिछले रविवार को मेहुल चौकसी को एंटीगुआ में देखा गया था, लेकिन उसके बाद से ही उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मेहुल चौकसी की तलाश कर रही है।

मेहुल चौकसी के गायब होने की पुष्टि भारत में उसके वकील विजय अग्रवाल ने भी की है। विजय अग्रवाल के मुताबिक मेहुल के लापता हो जाने के कारण उसके परिवार वाले भी काफी परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार,578 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इन दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ ही 7 हजार,080 करोड़ रुपये के गबन का आरोप भी है।

वैक्सीनेशन में भी यूपी बना नंबर वन, एक दिन में 2.79 लाख से ज्यादा लोगों को दी गई डोज

धोखाधड़ी और गबन का खुलासा होने के पहले ही मामा भांजा की ये जोड़ी भारत से फरार होने में सफल हो गई थी। भारत से फरार होने के बाद मेहुल चौकसी एंटीगुआ पहुंच गया था, जहां की नागरिकता उसने 2017 में ही वहां के इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के जरिए ली थी।

पीएनबी घोटाले का खुलासा होने के बाद से ही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चौकसी और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी हुई है। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में है और वहां की निचली अदालत से उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि नीरव ने अभी ऊपरी अदालत में अपील की है।

जिंदगी से जंग हार गए 1971 के युद्ध के हीरो वीर चक्र से सम्मानित मेजर पंजाब सिंह

कुछ दिनों में ही ऊपरी अदालत का फैसला आने की भी संभावना है। वहीं मेहुल चौकसी खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा है। फिलहाल भारत में मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की कई संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है।

Tags: crime newsMehul ChowkiNational newsPNB scam
Previous Post

डेढ़ महीने बाद मंडलीय रेलवे अस्पताल में नॉन-कोविड मरीजों की भर्ती शुरू

Next Post

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, दो लाख के नीचे पहुंचा आंकड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, दो लाख के नीचे पहुंचा आंकड़ा

यह भी पढ़ें

सत्ता से बाहर रहने पर भी छापे में निकल रहे दो-दो सौ करोड़ : योगी

25/12/2021
Bhai Dooj

जानें कब शुरू हुई थी भाई दूज की प्रथा, पढ़िए यमराज और यमुना की कथा

15/11/2023

भारत ने ब्रिटेन यात्रियों को दी राहत, 10 दिनों के क्वारंटीन से मिली छूट

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version