Main Sliderमनोरंजन

Birthday Special: बॉलीवुड सेलेब्स ने करण जौहर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दे करण को बाकी सेलेब्रिटीज की तरह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना पसंद नहीं है। लेकिन इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की भी शुभकामनाएं मिल रही हैं। करण जौहर, कई जाने-माने सेलेब्रिटीज के करीबी दोस्त हैं, ऐसे में करीना कपूर से लेकर एक्ट्रेस काजोल और अनुष्का शर्मा जैसे इंडस्ट्री के कई सितारों ने करण जौहर को बर्थडे विश करने के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

करण जौहर को बर्थडे विश करने के लिए करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें करण-करीना को हग करते दिखाई दे रहे हैं, इस फोटो में इन दोनों की दोस्ती साफ नजर आ रही है। वहीं ये तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे Kjo, I love you’।

गौतम गुलाटी ने सिद्धार्थ और शहनाज के रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में करण की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं करण, मैं तुम्हारे लिए प्यार और खुशी की कामना करती हूं’। करण की खास दोस्त मानी जाने वाली काजोल ने भी इंस्टा स्टोरी में करण को विश किया है। उन्होंने करण के साथ एक प्यारी फोटो साझा करते हुए लिखा- ‘ये हम हैं और हमेशा रहेंगे… तुम्हारे लिए बेहतरीन साल की कामना करती हूं। ये पिछले साल से बेहतर होना चाहिए’। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे Kjo, तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार’।

 

Related Articles

Back to top button