• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुबोध कुमार जायसवाल ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Subodh Jaiswal

Subodh Jaiswal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवनियुक्त केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रमुख के तौर पर कार्यरत थे।

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल अगले 2 वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की थी। फरवरी में ऋषि कुमार शुक्ला के अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद यह पद रिक्त था। वर्तमान में अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा जांच एजेंसी का अंतरिम कार्यभार संभाल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई के निदेशक का चयन प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सहमति या बहुमत से होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.रमना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के सामने अंतिम रूप से तीन नाम थे। जिनमें से दो नाम खारिज हो गए और सुबोध कुमार जायसवाल के नाम पर सबकी सहमति बनी। उनके द्वारा लिए गए निर्णय को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति अंतिम रूप देती है।

कोरोना काल में KGMU से निकाले गये सौ से ज्यादा संविदा कर्मचारी

सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और महाराष्ट्र कॉडर से आते हैं। जायसवाल कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।

सुबोध जायसवाल को फरवरी 2019 में महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। उन्हें मुंबई के पुलिस आयुक्त से इस पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें दिसंबर 2020 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का प्रमुख बनाया गया था। जासूसों के मास्टर कहे जाने वाले जायसवाल ने भारत की विदेश जासूसी सेवा ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) में भी 9 सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं।

शिक्षामंत्री के भाई ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद से दिया इस्तीफा, नियुक्ति पर उठे थे सवाल

अपनी सेवा के दौरान जायसवाल कई करोड़ों के जाली स्टांप पेपर घोटाले के लिए बने विशेष जांच दल के प्रमुख भी रहे। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड में वह डीआईजी रह चुके हैं। 2006 के मालेगांव विस्फोट मामले की भी जांच जायसवाल ने की थी।

Tags: CBI directorNational newsSubodh JaiswalSubodh Jaiswal new cbi director
Previous Post

कोरोना काल में KGMU से निकाले गये सौ से ज्यादा संविदा कर्मचारी

Next Post

किसी के बाप में दम नहीं जो मुझे अरेस्ट कर सके : बाबा रामदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Next Post
Baba Ramdev

किसी के बाप में दम नहीं जो मुझे अरेस्ट कर सके : बाबा रामदेव

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव में बुझा चिराग Chirag extinguished in Bihar election

बीजेपी ने लोजपा को दिया कड़ा संदेश, पीएम मोदी का नाम लेकर न मांगें वोट

06/10/2020
CM Yogi

गरीबों की थाली तक राशन पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

15/05/2025
'Pearl V Puri' seen on streets of Mumbai after being released from jail

नागिन फेम ‘पर्ल वी पुरी’ पर लगा यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किये गिरफ्तार

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version