• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरू हुआ साल का पहला ‘चंद्रग्रहण’, इन बातों का रखें खास ध्यान

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Sutak Kaal

chandra grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2021 के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। यह ग्रहण कई मायनों में खास है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का आकार और रंग में भारी बदलाव होगा। विशेष कहे जा रहे इस सुपर ब्लड मून के गवाह भारत के अलावा कई और देश भी बनेंगे। खबर है कि यह चांद ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया, अलास्का, कनाडा और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। साथ ही दक्षिण एशिया में भी इसकी मौजूदगी देखी जा सकेगी।

भाषा के अनुसार, भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिखेगा। वो एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। चंद्रोदय के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूर पूर्वोत्तर हिस्सों में बेहद कम समय के लिये आंशिक चरण नजर आएगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और जब तीनों एक सीध में होते हैं।

शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे सीएम योगी

ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए।

साल का यह पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7:19 बजे तक नजर आएगा। अगर आसमान साफ रहा, तो दुनिया भर के जानकार सारी रात सुपरमून देख सकेंगे। इसे पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में देखा जा सकेगा।

दिनचर्या में बदलाव करने से तनाव को कम करने में मिलती है मदद

खबर है कि बुधबार को दोपहर 1:53 बजे सुपर मून की स्थिति तैयार होगी। इस दौरान चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी केवल 3 लाख 57 हजार 309 किमी होगी। चांद की इस स्थिति को पेरिगी कहा जाता है।

खास बात है कि बुधवार को उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। जानकारों के मुताबिक, सूतक के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

इस चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना को ब्लड मून भी कहा जा रहा है। इस दौरान चांद का रंग लाल और नारंगी की तरह नजर आएगा। साथ ही इस दौरान चांद के आकार में भी इजाफा होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का यह मौका दो साल बाद आया है। इससे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी 2019 को लगा था।

Tags: chandragrahanchandragrahan 2021Supermoon
Previous Post

शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे सीएम योगी

Next Post

IMA ने PM मोदी को लिखा पत्र, रामदेव पर देशद्रोह लगाने की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
IMA writes to PM Modi

IMA ने PM मोदी को लिखा पत्र, रामदेव पर देशद्रोह लगाने की मांग

यह भी पढ़ें

वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से होगी शुरू, प्रतिदिन केवल दो हजार तीर्थयात्री होंगे शामिल

15/08/2020
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया कोरोना संक्रमित

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया कोरोना पॉजिटिव,  अस्पताल में भर्ती

04/08/2020
एनसीबी की छापेमारी में पकड़ी गई अभिनेत्री

एनसीबी की छापेमारी में पकड़ी गई अभिनेत्री, ड्रग पैडलर भी गिरफ्तार

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version