Main Sliderमनोरंजन

खेसारी का एक और गाना यूट्यूब पर छाया, देखें खेसारी का जबरदस्त लुक

भोजपुरी इन्डस्ट्री के जाने माने स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में  हैं। सोशल मीडिया पर उनका जलवा इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में उनका रिलीज हुआ गाना ‘सजनवा ओपर देखेला फिलिम’ (Sajanwa Oper Dekhela Filim) तेजी से अपने फैंस के बीच वायरल हो रहा हैं। खेसारीलाल यादव का यह गाना टीम फिल्म्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। ‘सजनवा ओपर देखेला फिलिम’ गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी की सुरीली आवाज की मल्लिका अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka) ने साथ मिलकर गाया है।

रश्मिका मंदाना ने शुरू की एक नई पहल, जानिए क्या है ये नई पहल

इस गाने के विडियों मे उनके साथ नीलम (Neelam) नजर आ रही हैं। खेसारीलाल यादव और नीलम की की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ‘सजनवा ओपर देखेला फिलिम’ को बोल सोनू सुधाकर (Sonu Sudhakar) ने दिये हैं साथ ही इसके संगीतकार शंकर सिंह (Shankar Singh) हैं। गाने को लेकर खेसारीलाल यादव बेहद खुश हैं और कहते हैं कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। खेसारीलाल यादव के इस गाने को रिलीज के कुछ ही घंटों में 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

 

Related Articles

Back to top button