• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, पीलीभीत, राजनीति
0
mahendra singh

mahendra singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह आज पीलीभीत के दौरे पर थे। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों को देखा और बाढ़ आने से पहले खत्म करने का आदेश दिया।

बता दें पीलीभीत में जल शक्ति मंत्री के आने की सूचना दो दिन पहले आ चुकी थी। उसके बाद से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रात भर बहुत तेजी से काम हुआ। मंत्री सबसे पहले अमरिया तहसील के नगरिया कॉलोनी में चल रहे बाढ़ राहत कार्य निर्माण को देखा। वहीं, दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट जो 12 करोड़ का है, उसको देखने के लिये पूरनपुर के गभिया गांव में शारदा किनारे पहुंचे। यह वह जगह है जहां हर साल शारदा नदी कटान करती है और गांव के गांव बह जाते हैं। हर साल बाढ़ के समय करोड़ों रुपए लगाकर काम कराया जाता है, लेकिन आज तक बाढ़ को रोकने में प्रशासन नाकामयाब रहा। विभाग द्वारा काम कराया जाता है और पैसे का बंदरबांट कर काम को बाढ़ में बहा दिखा दिया जाता है।

लेकिन इस बार 12 करोड़ की बड़ी धनराशि से काम कराया जा रहा है, लेकिन वह भी मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। गांव वालों की माने तो मंत्री के आने की सूचना पर यहां काम शुरू किया गया है और दो-तीन दिन से काम चल रहा है।

रात भर पत्थर डाले जाते हैं और आज जब मंत्री आए हैं तो उसके ऊपर जाल बिछा दिया गया है। बल्कि नीचे से ही जाल के अंदर पत्थर डालकर किनारे से लगाने थे लेकिन इन लोगों ने पत्थर बिछा कर ऊपर से जाल बिछा दिया। गांव के लोगों ने मंत्री से शिकायत भी की है।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों संग सीएम योगी करेंगी संवाद, कोरोना नियंत्रण का देंगे मंत्र

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि यहां काम एक बाहर का बड़ा ठेकेदार करा रहा है। जिसने छोटे-छोटे ठेकेदारों को टुकड़ों में काम बांट दिया है। काम देखने न कोई कम्पनी का आदमी आता न कोई सरकारी विभाग का। ग्रामीणों ने जब जल मंत्री से शिकायत की तो मंत्री ने सभी अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जनरेटर लगाकर रात दिन काम किया जाए और एक बोर्ड लगाया जाए, जिस पर लिखा हो किस मानक से काम हो रहा है।

ताकि गांव वालों को पता चल सके कि सरकार किस तरह का काम करा रही है। काम के दौरान मंत्री ने ड्रोन कैमरे से प्रोजेक्ट की रिकॉर्डिंग करवाई और एक-एक चीज को बारीकी से देखा।

पतंजलि गुरुकुल स्कूल में बंधक बनाए गए बच्चे छूटे, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं, पूरे मामले पर जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने साफ कहा है कि पीलीभीत में बरसात के समय देवा और शारदा नदी का कहर रहता है। जिसके चलते इस बार बाढ़ आने से पहले ही प्रदेश सरकार ने बाढ़ खंड विभाग  को एक बड़ा बजट दिया है। लेकिन अब देखना यह है हर बार की तरह बजट का खेल होता है या जमीन पर कुछ काम भी होगा।

Tags: Mahendra Singhup news
Previous Post

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों संग सीएम योगी करेंगी संवाद, कोरोना नियंत्रण का देंगे मंत्र

Next Post

योगी सरकार की पहल, 1 जून से प्रदेश में चलाएगी टीकाकारण का महाभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Next Post
corona vaccination in up

योगी सरकार की पहल, 1 जून से प्रदेश में चलाएगी टीकाकारण का महाभियान

यह भी पढ़ें

pariksha par charcha

एग्जाम का मतलब है खुद को कसना और तैयार करना : पीएम मोदी

07/04/2021

श्रेयांश के इलाज को लेकर CM योगी ने DM को दिए निर्देश

05/04/2022
arrested

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version