• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूरज ढलते ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा से सटे गांव में डीजे बजाने के निर्देश, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नोएडा
0
locust attack

locust attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरज ढलते ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा से सटे गांवों में डीजे बजाए जाएंगे। जितनी तेज आवाज में मुमकिन हो डीजे पर गाने बजाए जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मशालें भी जलाई जाएंगी। टीन के डिब्बे भी जोर-जोर से बजाए जाएंगे। नगाड़े और थाली बजाने के निर्देश भी दिए गए हैं। टिड्डियों के संभावित हमलों को देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। बीते साल भी जून में ही लाखों टिड्डियों के दल ने खेतों पर हमला किया था। टिड्डियों और उनके अंडों को भी कैसे खत्म किया जाए यह उपाय भी जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को बताए हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉक्टर मनबीर सिंह ने सभी किसानों को जानकारी देते हुए कहा है कि टिड्डियों के दल दिन के वक्त तो फसल खाते हैं और रात को अंडे देते हैं। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान और हरियाणा के रास्ते टिड्डियों के दल गौतमबुद्ध नगर में हमला कर सकते हैं।

मोदी साहब बच्चों को इतना काम क्यों… 6 साल की बच्ची ने PM मोदी को लिखा खत

इसलिए जैसे ही पता चले कि रात में टिड्डियों के दल खेतों में रुके हैं तो सुबह उस खेत को जोत दें। टिड्डियों के दल खासतौर पर बालुई मिट्टी में अंडे देते हैं। अगर खेत में इस तरह की मिट्टी है तो पहले से ही उसमें पानी भर दें। टिड्डियों को पानी और मिट्टी के तेल से भरी नाद में गिरा कर भी नष्ट किया जा सकता है।

कृषि रक्षा अधिकारी डॉक्टर मनबीर सिंह के मुताबिक टिड्डियों के दल से निपटने को रसायनिक नियंत्रण के लिए क्लोरोपाइरीफॉस 20 फीसद, ईसी 1.25 लीटर मात्रा या क्लोरोपाइरीफॉस 50 फीसद+साइपरमेथ्रिन 5 फीसद की 480 मिली मात्रा या लैम्डा-साइहेलोथ्रिन 5 फीसद की 400 मिली मात्रा को 750 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टर की दर से छिड़काव किया जाए। टिड्डियों के नियंत्रण के लिए सामूहिक रूप से सभी किसान इकट्ठा होकर रात के वक्त छिड़काव करें. प्रकोप दिखाई देने पर मिथाईल पैराथियान 2 फीसद धूल की 25-30 किग्रा मात्रा को प्रति हैक्टर की दर से छिड़काव करें।

टिड्डी दल के आक्रमण करने के हालात में Locust control organisation फरीदाबाद को www.ppqs.gov.in पर और क्षेत्रीय केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र लखनऊ के फोन नंबर 0522-273203, ईमेल आईडी ipmup12@nic.in पर सूचना दें। जिससे कि प्रशिक्षित व्यक्तियों और समुचित यंत्रों के माध्यम से कंट्रोल किया जा सके। टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना विकास खंड स्तर पर प्रभारी कृषि रक्षा इकाई और जनपद स्तर पर कृषि रक्षा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के फोन नंबर 0120-2377985 पर दें।

Tags: greater noida newslocust alertlocust attacklocust in noidaNoida newsup news
Previous Post

मोदी साहब बच्चों को इतना काम क्यों… 6 साल की बच्ची ने PM मोदी को लिखा खत

Next Post

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Egg Chapati
Main Slider

आज बनाएं अंडा चपाती, 10 मिनट में होगा तैयार

24/04/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

24/04/2026
Sunset
Main Slider

सूर्य अस्त के बाद न करें ये काम, लक्ष्मी चली जाएगी घर से

24/04/2026
Stuffed Karela
Main Slider

करेला बन जाएगा सबका फेवरेट, इस तरह से बनाएं

24/04/2026
Honeymoon
Main Slider

इन रोमांटिक जगह पर जाकर बनाए अपने हनीमून को कुछ खास

24/04/2026
Next Post
Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

यह भी पढ़ें

मुलायम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज से मुलायम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

10/10/2020
आतंकी हमला

आतंकी हमले में कमांडिंग ऑफिसर समेत 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 10 घायल

17/11/2020
notes found in sugarcane fields

गन्ने के खेत में मिले दो हजार व पांच सौ के नोट, मजदूरों में मची लूट

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version