• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DRDO ने बनाया 500 बेड का कोविड केयर सेंटर, CM तीरथ ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm tirath

cm tirath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हल्द्वानी में 500 बेड का अस्थाई जनरल विपिन चन्द्र जोशी कोविड केयर सेंटर तीन हफ्ते में तैयार किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को इसका वर्चुअल उद्घाटन किया है। इसका क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल को सौंपा गया है। यह सेंटर 03 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

करीब 10 हजार वर्गफीट में फैले इस अत्याधुनिक सेंटर में 325 ऑक्सीजन बेड, 125 आईसीयू एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था है। बच्चों के लिए अलग वार्ड के साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। इसमें ब्लैक फंगस (म्यूकर मायोसिस) के मरीजों के लिए भी अलग वार्ड तैयार किया गया है। 100 प्रतिशत पावर बैकअप के साथ यह सभी मौसमों के लिए केंद्रीय रूप से वातानुकूलित है। यहां पैथोलॉजी प्रयोगशाला, फार्मेसी, एक्स-रे और ईसीजी आदि की भी सुविधाएं हैं। आधुनिक सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से उचित निगरानी और अस्पताल प्रबंधन के लिए वाई-फाई, सीसीटीवी और हेल्पलाइन नंबर के साथ एक नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किया गया है। कोविड केयर सेंटर चलाने के लिए डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सरकारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी ने तैनात किया है।

राहुल गांधी ने कई नेताओं को ट्विटर पर किया अनफॉलो, राजनीति गलियारे मेँ चर्चा तेज

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के समन्वित प्रयास से यह सेंटर जल्द बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने इसकी स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में इस कोविड केयर सेंटर के बनने से कुमाऊं मंडल के लोगों को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी। यहां हर मरीज का समुचित इलाज होगा। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए हर कोशिश कर रही है। ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर एवं अन्य आवश्यक दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि हल्द्वानी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह बड़ा कदम है। कुमाऊं क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार सराहनीय काम कर रही है। राज्य के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी ऑक्सीजन और कंसंट्रेटर आदि कीपर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने डीआरडीओ के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने इस कोविड सेंटर के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड की लड़ाई साझा लड़नी होगी।

योगी सरकार में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं : सिद्धार्थ नाथ

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी में इस कोविड केयर सेंटर के बनने से मरीजों को इलाज करने में काफी सुविधा होगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कुमांयू एवं उत्तर प्रदेश से अनेक मरीज इलाज के लिए आते हैं।  मेडिकल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड लड़ने के लिए सबको मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से मेयर हल्द्वानी डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला,  नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जे. सुंद्रियाल, कुमायूं कमश्निर अरविन्द सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. सी.पी. भैंसोड़ा एवं डॉ. अरूण जोशी आदि उपस्थित थे।

Tags: cm tirathcovid care centreUttrakhand News
Previous Post

राहुल गांधी ने कई नेताओं को ट्विटर पर किया अनफॉलो, राजनीति गलियारे मेँ चर्चा तेज

Next Post

पांच करोड़ कोविड टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Next Post
covid test

पांच करोड़ कोविड टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में 200 से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, 561 मरीज हुए रोगमुक्त

20/06/2021
3 planets will transit

24 जून राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन

24/06/2022
ChatGPT से ब्रेक लेना चाहते हैं? तो लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे डिलीट करें अकाउंट

ChatGPT से ब्रेक लेना चाहते हैं? तो लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे डिलीट करें अकाउंट

12/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version