• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता ने प्यार पर लगाई बंदिशें, बेटे ने उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। प्यार को पाने की सनक में एक बेटा पिता का कातिल बन बैठा। बुधवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने कातिल बेटे व उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर जयप्रकाश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारे बेटे की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के भडेहरी गांव के बाहर रक्त-रंजित लाश अधेड़ जय प्रकाश की लाश 15 मई की सुबह मिली। पुलिस ने जयप्रकाश की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को परिवार के लोगों ने अहम सुराग मिले। पुलिस ने जयप्रकाश के 21 वर्षीय बेटे संदीप को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू किया। लम्बी पूछ-ताछ में संदीप ने खुद की पिता की हत्या का जुर्म कबूल कर किया।

संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया, उसने अपने दोस्त पंकज, मूलचंद्र, व श्रवण के साथ मिलकर पिता जयप्रकाश की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से लाश को चारों ने मिलकर गांव के बाहर नहर के पास फेंक दिया।

पुलिस को दिए बयान में बकौल संदीप कुमार का बहन ज्ञानती की छोटी ननद सुषमा से प्रेम प्रपंच कई महीनों से चल रहा था। वह रात में छिपकर उससे बात करता था। यह बात पिता जयप्रकाश को नापसंद थी। जिसका वह विरोध करते थे। इतना ही नहीं उसके साथ मार पीट भी करते थे। उनका कहना था कि वह रिस्तेदारी की किसी लड़की को अपनी बहु नहीं बनाएंगे।

कैसे दिया घटना को अंजाम

संदीप ने पुलिस को बताया, वारदात की रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए। वह अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। पिता ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे काफी फटकार लगाई। रात में शौच जाने को पिता ने संदीप को साथ चलने को कहा तो वह साथ हो लिया। नहर के पास उसने पिता पर पीछे से कुल्हाड़ी मार मौत की नींद सुला दिया।

मुखबिर के जरिये पुलिस ने पकड़ा कातिल

एएसपी समर बहादुर ने बताया, सैनी पुलिस को मुखबिर ख़ास के जरिये जानकारी मिली कि जयप्रकाश का कातिल उसके अपना करीबी हो सकता है। पूछ-ताछ में मृतक के बेटे संदीप ने अपने दोस्तों के संग हत्या कारित करने का जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

Tags: crime news
Previous Post

भूत-प्रेत उतारने के लिए तांत्रिक व ससुर ने महिला के गर्म चिमटे से दागा शरीर

Next Post

नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी में छापा, 12 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
fake factory

नकली मोबिल ऑयल बनाने की फैक्टरी में छापा, 12 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

House Collapsed

ताश की पत्ते की तरह भरभराकर गिरा 150 साल पुराना मकान, CCTV में कैद हुआ दिल दहलाने मंजर

12/10/2024

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का ऑडियो क्लिप लीक

28/11/2020

मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे पुलिस गोली न मारे

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version