Main Sliderपंजाब

पार्टी में चल रही बगावत के बीच पार्टी के हाइकमान से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार में चल रही बगावत और पार्टी हाई कमांड द्वारा दिल्ली में की जा रही सुनवाई में आज मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह दिल्ली पहुंचेगे।

वे आज कांग्रेस द्वारा गठित तीन सदस्यीय खड़गे कमेटी से मिलेंगे। कमेटी में मालिकारुजन खड़गे के साथ जे पी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं।

उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कमेटी के सामने अपना पक्ष और आपत्तियां रखेंगे। पार्टी हाई कमान का पंजाब के विधायकों , मंत्रियों के साथ बैठकों का आज तीसरा दिन है।

पुलिस की गिरफ्त से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाना BJP नेता को पड़ा भारी, जारी हुए पोस्टर

ज्ञातव्य है कि 2002 वाली अमरेंद्र सिंह सरकार  में भी ऐसी ही बगावत हुई थी। तब बागियों की कमान महिला नेत्री राजिंदर कौर भट्टल संभाल रहीं थीं ।

अब बगावत में  नवजोत  सिंह सिद्धू के साथ  कांग्रेस के दो राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा , शमशेर सिंह दूलो और 30 से अधिक विधायक भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button