Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

कुएं से बरामद हुई सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

बांदा जनपद के मवई गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने एक पुराने कुएं से सिर कटी हुई लाश बरामद किया हैं। शव का एक हाथ कटा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि मवई गांव के समीप स्थित एक प्राचीन कुएं में कोई लाश पड़ी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही कुएं से शव को बाहर निकलाया, लेकिन शव देखकर सभी अवाक रह गए क्योंकि हत्यारों में मृतक की गर्दन काट दी थी और एक पैर भी काट दिया है। जो कुएं से बरामद नहीं हुए।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कोतवाली प्रभारी भास्कर इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है युवक की हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए उसका सिर काट दिया गया और पैर काटा गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button