• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में दोहराया गया 70 साल पुराना इतिहास

Desk by Desk
05/06/2021
in Main Slider, खेल
0
70 years old history repeated in the historic ground of Lord's

70 years old history repeated in the historic ground of Lord's

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेस्ट क्रिकेट के करीब डेढ़ सौ साल के इतिहास में अनगिनत रिकॉर्ड बने हैं, टूटे हैं और फिर बने हैं। लगभग हर मैच के साथ नया रिकॉर्ड बन जाता है। कुछ मामलों में रिकॉर्ड दोहराए जाते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड शनिवार 5 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में दोहराया गया, जहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 275 रनों पर सिमट गई, जिसमें टीम के ओपनर रॉरी बर्न्स ने सबसे ज्यादा 132 रन बनाए। बर्न्स आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए और उनके विकेट के साथ ही 70 साल पुराने एक रिकॉर्ड की पुनरावृत्ति हो गई।

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। दिन की शुरुआत सिर्फ 2 विकेट खोकर 111 रनों से शुरू करने वाली इंग्लिश टीम पहली पारी में 275 रन ही बना सकी। इस तरह वह न्यूजीलैंड से 103 रन पीछे रह गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में डेवन कॉनवे के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से 378 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की पारी में कॉनवे भी आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे और बर्न्स के भी आखिर में आउट होने से एक पुराना रिकॉर्ड दोहराया गया।

आईपीएल शुरू होने से पहले ही केकेआर को लगा बड़ा झटका

कॉनवे और बर्न्स ने दोहराया 70 साल पुराना इतिहास
असल में क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका है, जब किसी टेस्ट मैच में दोनों टीमों की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज ने आखिर तक बैटिंग की हो। न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू कर रहे कॉनवे ने भी ओपनिंग करते हुए 200 रन बनाए और आखिर में आउट हुए। इसी तरह बर्न्स ने भी ओपनिंग करते हुए 132 रन बनाए और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए।

बता दे इस मैच से पहले 1951 में यानी करीब 70 साल पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच के दौरान ये कमाल हुआ था। एडीलेड में हुए उस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ओपनर आर्थर मॉरिस 206 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए थे। फिर इंग्लैंड की पहली पारी में ओपनर लेन हटन ने शानदार 156 रन बनाए थे और अंत तक आउट नहीं हुए थे।

 

Tags: 24ghante online.comConway and BurnscricketEnglandhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsLordsNew ZealandSportstest
Previous Post

आईपीएल शुरू होने से पहले ही केकेआर को लगा बड़ा झटका

Next Post

लॉर्ड्स में चला रोरी बर्न्स का बल्ला, शतक लगाकर युद्ध का किया यलगार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
Next Post
Rory Burns bat at Lord's, scored a century for the war

लॉर्ड्स में चला रोरी बर्न्स का बल्ला, शतक लगाकर युद्ध का किया यलगार

यह भी पढ़ें

Dayashankar Singh

अयोध्या में डबल डेकर बस चलाने का विचार: दयाशंकर सिंह

24/02/2024
Earthquake

भूकंप के झटकों से हिली घाटी, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

04/01/2021
CM Dhami

इन्वेस्टर समिट में सीएम धामी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

06/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version