• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह का पहला कारोबारी दिन एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार के लिए चौतरफा खरीदारी वाला दिन बनता हुआ नजर आ रहा है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के साथ आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। कारोबार के दौरान मामूली गिरावट के बावजूद इसमें लगातार तेजी का ही रुझान बना हुआ है।

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 131.33 अंक की मजबूती के साथ 52,231.38 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 54.85 अंक की मजबूती के साथ 15,725.10 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। आज का कारोबार शुरू होते ही बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स गिरकर लाल निशान में पहुंच गया। शुरुआती 35 मिनट की ट्रेडिंग के बाद ही सेंसेक्स 52,054.76 अंक के स्तर तक लुढ़क गया।

आज के सबसे निचले स्तर पर गिरने के बाद शेयर बाजार में लिवाली का दौर शुरू हुआ, जिसके कारण सेंसेक्स ने तेज छलांग लगाई। जिसके कारण कुछ ही देर में सेंसेक्स बढ़कर 52,279.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके तुरंत बाद मुनाफावसूली शुरू होने के कारण बाजार में में मामूली गिरावट भी आ गई। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 93.65 अंक उछलकर 52,193.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

AIIMS में आज से बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू, डीसीजीआई से मिली मंजूरी

इसी तरह निफ्टी ने भी आज 54.85 अंक की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरू में निफ्टी भी एक बार गिरकर 15,678.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद चौतरफा खरीदारी के बल पर निफ्टी में तेजी का माहौल बना। थोड़ी ही देर में निफ्टी ने उछाल भरते हुए 15,739.40 अंक के स्तर पर पहुंच कर आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। बाजार में लिवाली और बिकवाली के बीच दोपहर 12 बजे निफ्टी 56.20 अंक की तेजी के साथ 15,726.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में निफ्टी के स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं मिड कैप इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक चढ़कर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में अभी तक रियल्टी, एनर्जी और ऑटो सेक्टर में अच्छी खरीदारी हो रही है। वहीं फाइनेंशियल सेक्टर और फार्मा सेक्टर में कमजोरी का रुख बना हुआ है।

आज लॉन्‍च होगा आयकर विभाग का नया पोर्टल, जानिए इसकी खासियत 

शेयर बाजार को अभी तक के कारोबार में टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में हुई खरीदारी से सपोर्ट मिल रहा है। वहीं टीसीएस, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी की कमजोरी के कारण शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है।

अभी तक के कारोबार में दिग्गज शेयरों में अडाणी पोर्ट्स 5.35 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.27 फीसदी, यूपीएल 2.98 फीसदी, श्री सीमेंट 2.79 फीसदी और कोल इंडिया 2.78 फीसदी की तेजी के साथ टॉप 5 गेनर्स की सूची में अपना स्थान बना चुके हैं। वहीं बजाज फाइनेंस 4.27 फीसदी, बजाज फिनसर्व 3.04 फीसदी, एचडीएफसी 0.98 फीसदी, सिप्ला 0.71 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ टॉप 5 लूजर बने हुए हैं।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

मोम की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर राख

Next Post

अनलॉक होगी यूपी, योगी सरकार जारी करेगी नई गाइडलाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Murder
Main Slider

पारिवारिक विवाद में बेटा बना दरिंदा, चार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

02/03/2026
Next Post
unlock up

अनलॉक होगी यूपी, योगी सरकार जारी करेगी नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें

Microbrewery license

बियर पेट ही नहीं फेस के लिए भी होती है लाभदायक, जानें जरूर

07/09/2021
Heavy Rain in Dubai

दुबई में बाढ़ से हाहाकार, इंडियन एंबेसी ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

18/04/2024
Gold Ring

इस रत्न को पहनने से होता है धन का लाभ, जानें धारण करने का नियम

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version