• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता के जुलूस निकालने के मामले में प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर शनिवार को जुलूस निकालने से संबंधित मामले में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।

इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) की जांच में दायित्व में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) ओमप्रकाश पाण्डेय, एलआईयू (अभिसूचना) निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, पुलिस चौकी महेवा प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, मुख्य आरक्षी (यातायात) योगेश कुमार तथा दो यातायात आरक्षियों- अजय कुमार और बृजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) राजीव प्रताप सिंह को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात किया गया है। इससे पहले इसी मामले में जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को रविवार को ही निलंबित कर दिया गया था।

सिंह ने रविवार को बताया था कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर कोविड नियमों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकालते हुए राजमार्ग से औरैया गए।

उन्होंने बताया कि जुलूस का वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित 200 लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तारी के लिए औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई तथा पुलिस की आठ टीम गठित कर रविवार को 24 कार जब्त की गई तथा 34 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Tags: crime newssuspendedup police
Previous Post

Samsung ने बिक्री के मामले में Apple और Xiaomi जैसी बड़ी ब्रांड्स को किया पीछे

Next Post

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी भाजपा से निष्कासित, रासुका और गैंगस्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
Next Post
rishi sharma

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी भाजपा से निष्कासित, रासुका और गैंगस्टर

यह भी पढ़ें

arrested

1.20 करोड़ की स्मैक बरामद, दो मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04/09/2021
Basant Panchami

माघ मेला-2026 का प्रतीक चिन्ह जारी, आध्यात्मिक ऊर्जा और नक्षत्रीय गणित का अद्भुत समन्वय

11/12/2025

पीएम मोदी से मिले अनुपम खेर, सौंपी मां की भेंट

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version