• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 दिन की बच्ची में ब्लैक फंगस के लक्षण, डॉक्टरों ने दिलाई मुक्ति

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
black fungus

black fungus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के बाद अब नई चुनौती बनकर सामने आए ब्लैक फंगस के मामले अभी भी देश में मिल रहे हैं। इस संकट के बीच एक राहत की खबर भी मिली है, जो उम्मीद जगाती है। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 14 दिन की बच्ची में ब्लैक फंगस के लक्षण थे, यहां डॉक्टर्स ने बच्ची का सफल ऑपरेशन किया और उसे ब्लैक फंगस से मुक्ति दिलाई।

आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 14 दिन की एक बच्ची जिसके गाल पर काला निशान था, उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची का बाद में ऑपरेशन किया गया और ब्लैक फंगस इंफेक्शन को निकाला गया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची को जब एडमिट किया गया तब उसके दिल और किडनी में कुछ दिक्कत थी और उसका वजन भी कम था, हालांकि कोविड के लक्षण नहीं थे। अब ऑपरेशन के बाद बच्ची खतरे से बाहर है और वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है।

देश में 63 दिन बाद कोरोना के एक लाख से कम नए केस, 1.82 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अभी तक एक मरीज की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो चुकी है, जबकि करीब 32 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस के कई मामलों ने देश में चिंता बढ़ा दी थी।

सबसे मुश्किल की बात ये थी कि कई स्थानों पर इसके इलाज में काम आने वाला इंजेक्शन या दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। हालांकि, अब केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से दवाइयों की सप्लाई पर जोर दिया जा रहा है।

Tags: agra newsblack fungusblack fungus in upup news
Previous Post

देश में 63 दिन बाद कोरोना के एक लाख से कम नए केस, 1.82 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

Next Post

दुष्कर्म मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
Murder

दुष्कर्म मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

यह भी पढ़ें

marriage

अपने आउटडेटेड लंहगे को इस तरह से करें कैरी

09/06/2025
Pregnant

स्ट्रेस लेना होता है नुकसानदायक, इन तरीकों से रखे इसे दूर

30/08/2025
Hemant Soren

इस दिन होगा हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, जानें कितने बनेंगे मंत्री

03/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version