• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लक्ष्मीकांत बाजपेई के अचानक घर पहुंचे स्वतंत्रदेव, सियासी अटकलें हुईं तेज

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मेरठ, राजनीति
0
swatantradev-lakshmidev

swatantradev-lakshmidev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अचानक बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के घर पहुंच गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की कॉल आज सुबह लक्ष्मीकांत बाजपेई के पास आई।

उन्होंने घर आने की इच्छा जताई। लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि काफी देर तक उनकी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने बताया कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए काढ़ा बनाने का पैकेट भी दिया। लक्ष्मीकांत बाजपेई भले ही इसे शिष्टाचार भेंट बता रहे हों लेकिन राजनीतिक गलियारों में ये मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस मुलाकात का ज़िक्र किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने मुलाकात के बाद एक फोटो के साथ ये लिखते हुए ट्वीट किया कि आज बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से शिष्टाचार भेंट हुई। इस मुलाकात के क्या राजनीतिक मायने हैं? ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल राजनीतिक गलियारों में इस शिष्टाचार मुलाकात की चर्चा गर्म है।

ATS को मिली बड़ी कामयाबी, फर्जी दस्तावेजों के साथ दो रोहिंग्या गिरफ्तार

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कई परिवार ने घर के मुखिया को खोया है। स्वतंत्र देव ने कहा कि ऐसे-ऐसे परिवार में लोगों को देहांत हुआ है कि घर के मुखिया ही चले गए. उन्होंने कहा कि जन सामान्य और कार्यकर्ताओं के यहां गया हूं। वास्तव में दिल दहल जाता है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत हुए लोगों को अपने चरणों मे स्थान दें और परिवार को दुख सहने की ताकत दे। स्वतंत्र देव ने कहा कि राज्य के अंदर योगी जी के नेतृत्व में आर्थिक स्थिति और सामान्य जीवन पटरी पर आए वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। और इस चुनौती को अवसर में बदलने की कोशिश की है। बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट ने कहा कि मोदी जी योगी जी को ईश्वर ताक़त दे कि वो जनता की सेवा ठीक से कर सकें।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। इसे लेकर संगठन संजीदा नजर आ रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज मेरठ पहुंचे और पांच मृतकों के स्वजन से मिले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जागृति विहार में राजेंद्र चौधरी के आवास पर गए। दिवंगत पार्षद सुनीता रानी के शास्त्रीनगर स्थित घर गए। यहीं से दिवंगत बूथ अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह के शास्त्रीनगर स्थित आवास गए. और स्वजन को सांत्वना दी। मंजू गोयल के घर भी गए जिनकी गत दिनों कोरोना से मौत हो गई थी। स्वतंत्र देव भाजयुमो के दिवंगत कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर के स्वजन से भी मिले। सिवालखास क्षेत्र में पहुंचकर जिले के पूर्व महामंत्री शर्माजीत जाटव के घर वालों से मिले। कोरोना से महामंत्री की मौत हुई थी।

Tags: lakshmidevSwatantradevup news
Previous Post

ATS को मिली बड़ी कामयाबी, फर्जी दस्तावेजों के साथ दो रोहिंग्या गिरफ्तार

Next Post

माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, किसी नुकसान की नहीं खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Mata Vaishno Devi Bhawan

माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी आग, किसी नुकसान की नहीं खबर

यह भी पढ़ें

भाजपा के रामशरण का प्रचार करेंगे पुत्र गायक जुबिन नौटियाल

22/01/2022
election results

चुनाव नतीजों के विस्मयकारी संदेश

03/05/2021
pmc bank

RBI ने 31 मार्च तक बढ़ाए PMC बैंक पर नियामकीय प्रतिबंध

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version