• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जूता कारोबारी की हत्या कर शव घर के पीछे फेंका

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
attacked

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जूता कारोबारी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर घर के पीछे फेंक दिया। मंगलवार सुबह वहां से निकल रहे लोगों ने बोरे को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर और ताजगंज का फोर्स मौके पर पहुंच गए। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस घटना की छानबीन कर जांच में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला कली स्थित पुष्पांजलि होम्स के पीछे आज सुबह लोग निकल रहे थे, उन्होंने एक बोरे को पड़ा देखा। उस पर मक्खियां व खून लगा देख उन्हें शक हुआ। शक के आधार पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक पहुंचे और जब बोरा को खुलवाया तो उसमें एक व्यक्ति की लाश देख सभी के होश उड़ गए।

बोरे में मिली रक्तरंजित लाश की सूचना पर एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान जूता कारोबारी 35 वर्षीय नरेश पुत्र सुरेश चंद निवासी पुष्पांजलि होम्स फ्लैट नंबर 14 के रूप में की। परिजनों से बातचीत करने के बाद एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुष्पांजलि होम्स के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसकी हत्या कर शव बोरे में फेंका गया है। इस मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों से बातचीत की व्यक्ति की हत्या किन कारणों से की गई, कैसे की गई, इसकी जांच की जा रही है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीती रात से घर नहीं लौटा था जूता कारोबारी

मृतक नरेश के पिता सुरेश चंद ने बताया कि हम लोग गोबर चौकी ताजगंज में रहते हैं। पुष्पांजलि होम्स नंबर 14 नगला कली में बेटा अपने तीन बच्चे विनय 12 वर्ष, लवली 08 वर्ष, ऋषि 06 वर्ष और पत्नी प्रतिमा के साथ किराए पर रह रहा था और जूते का कारोबार कर रहा था। बेटे का कारोबार भी अच्छा चल रहा था। कल नरेश के बेटे ने रात को फोन पर बताया था कि पापा घर से खाना खाकर चले गए हैं अभी तक नहीं लौटे हैं। इस जानकारी के बाद उनकी तलाश की गई तो पता नहीं चल सका। आज सुबह मालूम हुआ कि घर के पीछे बोरे में लाश पड़ी मिली है। जाकर देखा गया तो वह बेटे नरेश का शव था। उसके मुंह से खून निकल रहा था तथा रस्सी से हाथ—बंधे थे और शरीर पर भी रस्सी बंधी हुई थी। संभव है कि हत्या किसी नजदीक के लोगों ने ही की है।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

दवा कारोबारी ने परिवार संग की थी खुदकुशी, आरोपी सूदखोर गिरफ्तार

Next Post

एक किलो गांजा के साथ उन्नाव का तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

एक किलो गांजा के साथ उन्नाव का तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Kidnap

पूर्व ब्लाक प्रमुख के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

10/07/2021
Constable Exam

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती, यहां करें अप्लाई

29/06/2024
david warner

पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए दिग्गज बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version