• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पहुंचे अमित शाह के घर, BJP में हो सकते है शामिल

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jitin Prasad

Jitin Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक और बेहद करीबी मंत्री ने साथ छोड़ा। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल कराएंगे। फिलहाल जितिन प्रसाद अभी-अभी गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह कांग्रेस में तवज्जो न मिलने और यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं। जितिन प्रसाद की शिकायक को पार्टी हाईकमान ने नजरअंदाज किया। यही वजह है कि उन्होंने आज बीजेपी का दामन थाम रहे हैं।

बीजेपी ने जितिन पर क्यों लगाया दांव

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बीजेपी अपने सभी सियासी समीकरण को दुरुस्त करने में जुट गई है। अंदरखाने खबर है कि बीजेपी से ब्राह्मणों का एक बड़ा तबका नाराज है। यह नाराजगी खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है। ऐसे में बीजेपी, जितिन प्रसाद को शामिल कराकर ब्राह्मणों के बीच बड़ा संदेश देना चाहती है।

कौन हैं जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद, कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं. जितेंद्र प्रसाद दो प्रधानमंत्रियों (राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हाराव) के राजनीतिक सलाहकार रह चुके थे। 2000 में जितेंद्र प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 2001 में जितेंद्र प्रसाद का निधन हो गया।

व्यापारी से रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

इसके बाद पिता जितेंद्र प्रसाद की राजनीतिक विरासत को जितिन प्रसाद ने संभाला। 2001 में वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़ गए। 2004 में जितिन प्रसाद शाहजहांपुर सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। यूपीए-1 की सरकार में जितिन प्रसाद को केंद्रीय मंत्री बना दिया गया। वह मंत्री बनने वाले सबसे युवा चेहरों में से एक थे।

2009 में जितिन प्रसाद, धौरहरा लोकसभा सीट से लड़े और जीते। यूपीए-2 में जितिन प्रसाद को पेट्रोलियम और सड़क-परिवहन जैसे अहम मंत्रालय की बतौर राज्य मंत्री जिम्मेदारी मिली थी। 2014 का चुनाव जितिन प्रसाद हार गए। इसके बाद से ही जितिन प्रसाद के राजनीतिक सितारे गर्दिश में चले गए।

 यूपी कांग्रेस में नहीं मिल रहा था तवज्जो

जब से यूपी कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में है और यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू बनाए गए हैं, तब से जितिन प्रसाद को यूपी कांग्रेस में तवज्जो नहीं मिल रहा था। कई बार खुले मंच पर वह अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं। यूपी कांग्रेस की कई समितियों में जितिन प्रसाद को रखा भी नहीं गया है।

2019 में जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने की खबर थी। बाद में जितिन ने खुद कह दिया था कि वह काल्पनिक सवालों का जवाब नहीं देंगे। इसके बाद जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बना दिया था। यानी उनको यूपी की सियासत से दूर कर दिया गया था। इससे जितिन प्रसाद नाराज चल रहे थे।

Tags: Congress leader Jitin Prasad
Previous Post

व्यापारी से रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Next Post

शेयर बाजार ने खुलते ही दिखाई तेजी, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार ने खुलते ही दिखाई तेजी, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

CUET UG Result Declared

icai.nic.in पर जारी होंगे ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

02/02/2023
Stomach Disorder

पाचन से जुड़ी हर समस्या से चाहिए निजात तो रोज करें वज्रासन

24/09/2021

कोरोना वायरस कभी ना खत्म होने वाली बीमारी बन सकती है क्या है इसका मतलब

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version