• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में छह तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों का गांजा बरामद

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा थाना कोतवाली और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर मुठभेड़ में अन्तरराज्यीय गिरोह के छह तस्करों को धर दबोचा। इनके पास से पांच कुंतल दस किलो गांजा समेत एक लग्जरी कार, एक कैंटर दो तमंचे और दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर उप्र के कई जनपदों में सप्लाई करते थे। एसएसपी ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को देर शाम थाना कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम टीटी चौकी तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक आयशर कैंटर और एक नीले रंग की अर्टिगा गाड़ी से तस्करी के लिए गांजा लेकर आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है।

सूचना पर पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। तभी एक नीले रंग की कार और एक आयशर कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ियों को न रोकते हुए भगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए पीछा कर घेर लिया। अपने आपको घिरा देखकर कार में सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर शुरु कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार छह बदमाशों को धर दबोचा।

गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूंछतांछ करने पर बताया कि सभी लोग मिलकर अन्य राज्यों से जैसे उड़ीसा से गांजा सस्ती कीमत पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचकर ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाते हैं। आज हम गांजा उड़ीसा से आगरा व आसपास के अन्य जनपदों में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। बताया कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से कैंटर पर डाक पार्सल लिखवा रखा है और अर्टिगा गाड़ी से हम लोग रास्तों में रेकी करते हैं।

गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम अमित पुत्र महेश निवासी गाड़ीपुरा थाना कोतवाली इटावा, रविन्द्र कुमार उर्फ रवि पुत्र रघुवीर निवासी खिरारी थाना राया मथुरा, मनवीर पुत्र धर्मवीर निवासी मथुरा, दिनेश निवासी मथुरा, रमाकांत निवासी मथुरा, पवन पुत्र देवीचरन निवासी मथुरा बताया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी तस्करों का आपराधिक इतिहास काफी लम्बा है। यह लोग इससे पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। सभी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। तस्करों से बरामद गांजा और गाड़ियों की कीमत एक करोड़ रुपये की आंकी गयी है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

बहनोई को जिंदा फूकने के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

78 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
rape

78 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ गुजराती परिधान व माता पार्वती बनारसी साड़ी पहन भक्तों को देंगे दर्शन

18/03/2021
Suicide

सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

10/11/2022
CM Yogi

पहले की सरकारों में थी कर्महीनता, हमने बनाया यूपी को सर प्लस स्टेटः सीएम योगी

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version