Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

सेना के जवानों पर हुए हमले की केजरीवाल ने की निंदा, कहा मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने की बात भी कही है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा कि ‘आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को मेरा नमन। आतंकवाद के ख़िलाफ़ हमें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। देश के वीर जवानों पर इस तरह के आतंकी हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।’

अब लिखा जायेगा भारत का सैन्य युद्ध इतिहास, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये, जबकि दो पुलिसकर्मियों सहित तीन अन्य घायल हो गये हैं। इस आतंकी हमले में दो नागरिकों की भी मृत्यु हो गई है। हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गये। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप-जिला सोपोर ले जाया गया, जहां पहुंचने पर दो पुलिसकर्मी और दो नागरिकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो पुलिसकर्मी और एक नागरिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button