Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रयागराज

बाहुबली अतीक अहमद के गैंग पर कसा शिकंजा, खास गुर्गे के 25 करोड़ की जमीन कुर्क

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना और तेज कर दिया है। शनिवार को पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने अतीक अहमद गैंग के सदस्य माजिद की 30 बिस्वा जमीन कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में मरियाडीह इलाके में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक कुर्क की गई जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ 25 लाख रुपए है।

नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोगों को STF ने किया गिरफ्तार

डीएम की ओर से एक फरवरी 2021 को गैंगस्टर एक्ट के तहत जारी कुर्की आदेश के क्रम में ये कार्रवाई की गई है।

अतीक अहमद गैंग के सदस्य माजिद की जमीन कुर्क कर पुलिस ने नोटिस बोर्ड लगा दिया है। कुर्क की गई जमीन का प्रशासक एसएचओ पूरामुफ्ती आशुतोष तिवारी को बनाया गया है। पुलिस ने 09 जून को भी माजिद की जमीन कुर्क की थी।

Related Articles

Back to top button