• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आठ किलो चरस के साथ दो पुलिसकर्मियों समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रपुर। किच्छा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 8 किलो चरस बरामद की है। गिरफ्तार लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल है ,जो पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात है। आरोपी चरस की खेप चंपावत में तैनात एक सिपाही से लेकर आए थे और उधम सिंह नगर में उसे बेचने की फिराक में थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने मामले का खुलासा करते हुए शनिवार देर शाम बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज वीर सिंह व किच्छा प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इस दौरान मुखबिर ने लालपुर बाजार के पास सफेद कार में संदिग्ध लोगों के पास चरस होने की सूचना दी।

यह सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को घेर लिया। पुलिस ने कार में सवार विपुल शैल निवासी आदर्श कॉलोनी खटीमा व पीयूष खड़ायत निवासी टिकरी खटीमा को 1.0 94 किलो चरस और दूसरी कार वैगनआर में सवार प्रभात सिंह बिष्ट निवासी अमाऊ खटीमा, दीपक पांडे निवासी खेतीखान चंपावत को 6.914 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यूपी में मानसून ने किया प्रवेश, इस दिन देगा लखनऊ में दस्तक

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रभात सिंह व दीपक पांडे पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में सिपाही हैं जबकि विपुल एवं पीयूष दिल्ली में दवा कंपनी प्रतिनिधि हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह चंपावत में तैनात एक सिपाही से चरस लेकर उधम सिंह नगर में बेचने आए थे।

एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, उप निरीक्षक राजेश पांडे सत्येंद्र बुटोला, कांस्टेबल शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता, अर्जुन पाल मौजूद रहे।

दो महिलाओं को बंधक बना किया दुष्कर्म, लूटा नकदी व आभूषण

इधर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि भारी मात्रा में चरस की तस्करी में पकड़े गए पिथौरागढ़ पुलिस के दोनों आरक्षकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसे पुलिस बल से निष्कासित कर दिया जाएगा।

Tags: crime newsNational newsuttrakhand crine newsUttrakhand News
Previous Post

यूपी में मानसून ने किया प्रवेश, इस दिन देगा लखनऊ में दस्तक

Next Post

यूपी में कमजोर हुआ कोरोना, एक दिन में 500 से कम नए मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
corona in up

यूपी में कमजोर हुआ कोरोना, एक दिन में 500 से कम नए मामले

यह भी पढ़ें

Rudraksh

रुद्राक्ष धारण करने से पाले जान लें ये खास नियम, मिलेंगा शुभ फल

06/03/2025
Dead Bodies

पैसों के लेनदेन के विवाद में धक्का लगने के बाद महिला की मौत

26/10/2022
Farmer dies after being hit by train

ससुराल आये दामाद की ट्रेन से कटकर मौत

23/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version