• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रैगन ने दी G-7 समूह को चेतावनी- ‘छोटे समूह’ दुनिया की तकदीर का फैसला नहीं करते

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के कार्बिस बे में शुक्रवार को शुरू हुए जी-7 देशों के सम्मेलन से चीन बुरी तरह चिढ़ गया है। जी-7 समूह को अपने खिलाफ गुटबाजी के तौर पर देखते हुए चीन ने रविवार को धमकी भरे अंदाज कहा कि वह दौर काफी पहले खत्म हो चुका है, जब कुछ देशों के ‘छोटे समूह’ दुनिया की तकदीर का फैसला करते थे।

लंदन स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ”वह वक्त काफी पहले बीत गया, जब देशों के छोटे समूह वैश्विक फैसले लिया करते थे। हम हमेशा से यह मानते हैं कि देश बड़ा हो या छोटा, मजबूत हो या कमजोर, गरीब हो या अमीर सभी बराबर हैं और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर सभी देशों से सलाह मशविरा के बाद ही फैसला लिया जाना चाहिए।”

जी-7 समूह के नेताओं ने चीन के वैश्विक अभियान के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक बुनियादी ढांचा योजना का अनावरण किया है, लेकिन फिलहाल इस पर सहमति नहीं बन पाई है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चीन को किस तरह रोका जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जी-7 शिखर सम्मेलन में लोकतांत्रिक देशों पर बंधुआ मजदूरी प्रथाओं को लेकर चीन के बहिष्कार का दबाव बनाने की योजना तैयार की है।

PM मोदी ने G-7 के मंच से दुनिया को दिया ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का मंत्र

जी-7 देश बना रहे चीन को टक्कर देने के योजना

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को चीन को लेकर हुई चर्चा की अगुवाई की। उन्होंने सभी नेताओं से अपील की कि वे चीन की ओर से बढ़ते खतरे को रोकने के लिए संयुक्त कदम उठाएं। बता दें कि जी-7 देश विकासशील देशों को ऐसे बुनियादी ढांचे की स्कीम का हिस्सा बनने का प्रस्ताव देने की योजना बना रहे हैं, जो चीन की अरबों-खरबों डॉलर वाली बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को टक्कर दे सके।

बता दें कि दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के कार्बिस बे में शुक्रवार को शुरू हुआ यह सम्मेलन रविवार यानी आज संपन्न होगा। जी-7 देशों में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

Tags: Beijingboris johnsonChinachina newschina warned g7g7 meetg7 meetingg7 newsJoe Bidenone belt one roadWorld Hindi NewsWorld News in HindiXi Jinping
Previous Post

अस्पताल पर मिसाइलों से हमला, दो डॉक्टर सहित 18 की मौत

Next Post

टीवी पर Live आईं BJP नेता की मां, बेटे की करतूत सुनकर उड़ गए सबके होश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
BJP leader's mother

टीवी पर Live आईं BJP नेता की मां, बेटे की करतूत सुनकर उड़ गए सबके होश

यह भी पढ़ें

भारत में 15 महीने से बंद हैं स्कूल, UN ने कहा- 160 करोड़ बच्चे हुये इससे प्रभावित

20/07/2021
Clothing Manufacturers of India

कपड़ा कारोबारियों की दीवाली पर होने वाली बिक्री में आ सकती है कमी

22/08/2020
पुलवामा

पुलवामा : पुल से शक्तिशाली विस्फोटक बरामद, बड़ी घटना टली

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version