• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज का दिन क्रिकेट इतिहास का यादगार दिन, जानिए ऐसा क्या हुआ था खास

Desk by Desk
13/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Today is a memorable day in the history of cricket, know what happened so special

Today is a memorable day in the history of cricket, know what happened so special

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्रिकेट इतिहास में आज का दिन है। 18 साल पहले 13जून, 2003 को क्रिकेट के तीसरे फॉर्मेट यानी टी20 क्रिकेट का आगाज हुआ था। कुछ सालों के भीतर ही टी20 क्रिकेट ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। टी20 क्रिकेट की शुरुआत के चार साल बाद ही पहली बार विश्व कप का आयोजन हुआ और धीरे-धीरे क्रिकेट खेलने वाले आधा दर्जन से ज्यादा देशों में टी20 लीग की शुरुआत हो गई। भारत में भी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए टी20 लीग का धमाकेदार आगाज हुआ। टी20 क्रिकेट के अस्तित्व में आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, साल 2000 के बाद इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता कम हो रही थी। प्रायोजक धीरे-धीरे कम हो रहे थे। दर्शकों की रुचि भी घट रही थी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ये नहीं समझ पा रहा था कि कैसे इस हालात से उबरें। तब बोर्ड के मार्केटिंग मैनेजर स्टुअर्ट रॉबर्टसन ने एक शानदार आइडिया लेकर आए। उन्होंने 2001 में क्रिकेट को और रोमांचक और दर्शकों को इस खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए काउंटी क्रिकेट के चेयरमैन को फॉर्मेट में बदलाव का सुझाव दिया।

रॉबर्टसन ने टेस्ट, वनडे से अलग एक बीस ओवर फॉर्मेट की वकालत की। काउंटी क्रिकेट चेयरमैन को उनका ये आइडिया पसंद आ गया और 2003 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंटर-काउंटी क्रिकेट चैम्पियनशिप के जरिए टी20 क्रिकेट का आगाज किया। पहला मैच 13 जून, 2003 को साउथम्प्टन के रोज बाउल मैदान में हैंपशर और ससेक्स के बीच खेला गया। मैच में हैंपशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 153 रन बनाए। जवाब में ससेक्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी और मेजबान हैंपशर ये मुकाबला 5 रन से जीत गया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड टीम को दी चेतावनी बोले

अंतरराष्ट्रीय टी20 में पोंटिंग के नाम पहली फिफ्टीएक साल बाद यानी 2004 में पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला गया। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच 5 अगस्त 2004 को हुए इस मुकाबले को कीवी टीम ने 9 रन से जीता। पुरुषों की टीम के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 17 फरवरी 2005 को खेला गया। तब रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुए मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में पोंटिंग ने नाबाद 98 रन बनाए थे।

 

Tags: 24ghante online.comcrickethindi newsIndia News in HindiIndian CriketLatest India News Updateslatest newsSportst20 cricket
Previous Post

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड टीम को दी चेतावनी बोले

Next Post

WTC final से पहले डेविड वार्नर ने बांधे युवा बल्लेबाज रिषभ पंत की तारीफों के पुल

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
David Warner praises young batsman Rishabh Pant ahead of WTC final

WTC final से पहले डेविड वार्नर ने बांधे युवा बल्लेबाज रिषभ पंत की तारीफों के पुल

यह भी पढ़ें

भीड़ का उपद्रव

कांग्रेस MLA श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भीड़ का उपद्रव, पुलिस फायरिंग में दो की मौत

12/08/2020
Pradyuman singh tomar

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री, सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

01/07/2021
Spa Centers

गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, रंगरेलियां मनाते 10 युवक-युवतियां गिरफ्तार

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version