• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूआईडीएआई ने एमआधार ऐप के नए अपडेट की दी जानकारी

Desk by Desk
13/06/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
UIDAI informed about the new update of Aadhar App

UIDAI informed about the new update of Aadhar App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आधार कार्ड अब भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन गया है। बैंक खातों से लेकर आयकर रिटर्न से लेकर सिम कार्ड खरीदने तक, सब कुछ अब आधार से लिंक है। सरकार और अन्य एजेंसियों द्वारा दी जाने वाली कई अन्य तरह की सेवाओं के लिए भी आधार को अनिवार्य रूप से लिंक करना जरूरी हो गया है। इसलिए अपने आधार में अपनी डिटेल को अपडेट रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए आपके पास एमआधार ऐप की जानकारी जरूर होनी चाहिए। ऑनलाइन अपडेट सुविधा के चलते आधार कार्ड को मैनेज करना उपयोगकर्ताओं के लिए आसान हो जाता है क्योंकि वे अपने घर के आराम से ही ऑनलाइन डिटेल अपडेट/बदल सकते हैं। ऑनलाइन सर्विस को उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुलभ और आसान बनाने के लिए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने एमआधार ऐप का एक अपडेट वर्जन लॉन्च किया है, जो अब 35 ऑनलाइन आधार सेवाएं ऑफर करता है।

डाउनलोड करें नया वर्जन
यूआईडीएआई ने एमआधार ऐप के नए अपडेट की जानकारी दी है। यूआईडीएआई ने उपयोगकर्ताओं से ऐप के पुराने वर्जन को अनइंस्टॉल करने और अपने मोबाइल पर 35 आधार सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए नये एमआधार ऐप को डाउनलोड करने को कहा है। इनमें से अधिकांश सेवाएं यूआईडीएआई की वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध थीं, लेकिन उपयोगकर्ताओं के लिए इसे आसान बनाने के लिए अब ऐप में ये सुविधाएं शुरू की गई हैं। आधार कार्ड डाउनलोड करना, आधार स्टेटस चेक करना, यूआईडी और ईआईडी को फिर से प्राप्त करने की सुविधा, आधार वेरिफिकेशन सर्विसेज, अपडेट/रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ई-मेल एडरेस चेंज, वर्चुअल आईडी तैयार करना, पेपरलेस ऑफलाइन ई-वेरिफिकेशन और करीबी आधार केंद्र का पता लगाना उन नया 35 सेवाओं में शामिल हैं, जो अब एमआधार ऐप पर मिलेंगी।

कैसे डाउनलोड करें एमआधार ऐप
एंड्रॉइड फोन उपयोगकर्ता दिए गए लिंक (https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.mAadhaarPlus&hl=en_IN) का उपयोग करके एमआधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या इसे आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर पर खोज सकते हैं। ऐप डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप आधिकारिक वर्जन डाउनलोड कर रहे हैं, डेवलपर के नाम को यूआईडीएआई के रूप में जांचें। ऐप के आगे मौजूद इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करें। डाउनलोड पूरा करने के बाद ओपन पर क्लिक करें और अपनी आधार डिटेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके उसमें लॉग इन करें। आईओएस यूजर इस लिंक (https://tinyurl.com/taj87tg) का उपयोग करके या ऐप्पल के ऐप स्टोर पर इसे खोजकर एमआधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईडीएआई का लक्ष्य इस ऐप के माध्यम से बड़ी संख्या में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं तक एक्सेस हासिल करना है।

मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए शामिल

वर्चुअल आईडी से आधार करें डाउनलोड
सबसे पहले यूआईडीएआई के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं। वहां ‘डाउनलोड आधार’ पर क्लिक करें। फिर ‘आई हेव’ सेक्शन में वीआईडी यानी वर्चुअल आईडी विकल्प चुनें। यहां वर्चुअल आईडी, पूरा नाम, पिन कोड और सुरक्षा कोड दर्ज करें। अब ओटीपी जनरेट करने के लिए सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। फिर ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा। आधार कार्ड पासवर्ड दर्ज करके कोई भी इसे एक्सेस कर सकता है।

 

Tags: 24ghante online.comAadhar Apphindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsUIDAIहिंदी समाचार
Previous Post

मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए शामिल

Next Post

व्हाट्सएप और टेलीग्राम में कौन सा एप है बेस्ट, जाने दोनों को फीचर्स

Desk

Desk

Related Posts

Sunburn
फैशन/शैली

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

02/07/2026
Coconut Oil
फैशन/शैली

नेचुरल ग्लो पाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

02/07/2026
Next Post
Which app is best in WhatsApp and Telegram, know the features of both

व्हाट्सएप और टेलीग्राम में कौन सा एप है बेस्ट, जाने दोनों को फीचर्स

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य: सीएम धामी

14/10/2022
Sheetla Ashtami

25 मार्च को है शीतला अष्‍टमी, जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

22/03/2022
rakhi sawant bath

BB-14: राखी सावंत ने बगीचे में लिया बाथ, राहुल वैध ने किया शैंपू, विडियो वायरल

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version